करुण रस की परिभाषा उदाहरण सहित | Karun Ras Ki Paribhasha Udaharan Sahit

Posted on

आज के इस पोस्ट में मैं आपको करुण रस की परिभाषा उदाहरण सहित पूरी जानकारी दे रही हूँ, तो चलिए जानते हैं – Karun Ras Ki Paribhasha Udaharan Sahit. आप चाहे तो इसे अपने Notebook में भी लिख सकते है।

करुण रस की परिभाषा उदाहरण सहित | Karun Ras Ki Paribhasha Udaharan Sahit

रस का नामकरुण रस
स्थायी भावशोक
आलम्बन विभाव विनष्ट व्यक्ति अथवा वस्तु
उद्दीपन विभावआलम्बन का दाहकर्म, इष्ट के गुण तथा उससे सम्बन्धित वस्तुएँ एवं इष्ट के चित्र का वर्णन।
अनुभावभूमि पर गिरना, नि:श्वास, छाती पीटना, रुदन, प्रलाप आदि
संचारी भावनिर्वेद, मोह, अपस्मार, व्याधि, ग्लानि, स्मृति, श्रम आदि
करुण रस की परिभाषा उदाहरण सहित | Karun Ras Ki Paribhasha Udaharan Sahit

करुण रस की परिभाषा

किसी प्रिय वस्तु अथवा प्रिय व्यक्ति आदि के अनिष्ट की अशंका या इनके विनाश से ह्रदय में जो क्षोभ या दुःख उत्पन्न होता है उसे करुण रस कहते है |

करुण रस के उपकरण

  • करुण रस का स्थायी भाव – शोक |
  • करुण रस का आलम्बन विभाव – विनष्ट व्यक्ति अथवा वस्तु |
  • करुण रस उद्दीपन विभाव – आलम्बन का दाहकर्म, इष्ट के गुण तथा उससे सम्बन्धित वस्तुएँ एवं इष्ट के चित्र का वर्णन।
  • करुण रस अनुभाव – भूमि पर गिरना, नि:श्वास, छाती पीटना, रुदन, प्रलाप, मूर्च्छा, दैवनिन्दा, कम्प आदि|
  • करुण रस का संचारी भाव – निर्वेद, मोह, अपस्मार, व्याधि, ग्लानि, स्मृति, श्रम, विषाद, जड़ता, दैन्य, उन्माद आदि |

करुण रस का उदहारण  Karun Ras Ki Paribhasha

उदाहरण -1

अभी तो मुकुट बँधा था माथ,
हुए कल ही हल्दी के हाथ,
खुले भी न थे लाज के बोल, खिले थे चुम्बन शून्य कपोल,
हाय रुक गया यहीं संसार,
बना सिन्दूर अनल अंगार,
वातहत लतिका वह सुकुमार,
पड़ी है छिन्नाधार !

उदाहरण -2

प्रिय पति वह मेरा प्राण प्यारा कहाँ है?
दुःख – जलनिधि – डूबी का सहारा कहाँ है?

उदाहरण -3

ब्रज के बिरही लोग दुखारे |

उदाहरण -4

हे जीविवेश ! उठो, उठो यह नींद कैसी घोर है,
है क्या तुम्हारें योग्य, यह तो भूमि – सेज कठोर है|

उदाहरण – 5

सोक बिकल सब रोवहिं रानी|
रुपु सीलु बलु तेजु बखानी||
करहिं विलाप अनेक प्रकारा|
परिहिं भूमि ताल बारहिं बारा|| (तुलसीदास)

निष्कर्ष,

इस आर्टिकल में हमने करुण रस की परिभाषा और उदाहरण के बारे में जाना। हमें उम्मीद हैं कि, आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी।

यह भी पढ़ें:

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे तो सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Tags:

hindi grammar

Leave a Comment