भारत के राष्ट्रपति – President of India in Hindi

Posted on

भारत के राष्ट्रपति (President of India in Hindi) को देश का प्रथम नागरिक माना जाता है। राष्ट्रपति देश की सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति होता है। राष्ट्रपति, भारत का राज्य प्रमुख होता है। राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुदृढ़ता का प्रतीक है। संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होती है। राष्ट्रपति को अंग्रेजी में President कहते हैं।

भारत के राष्ट्रपति, President of India in Hindi, Bharat Ke Rashtrapati

विषय-सूची

भारत के वर्तमान राष्ट्रपति – (Bharat Ke Rashtrapati)

नामद्रौपदी मुर्मू
जन्म – स्थान20 जून, 1958 ई०, मयूरभंज
पार्टी का नामभारतीय जनता पार्टी
राष्ट्रपति का कार्यकाल5 जुलाई 2022 – अभी तक कार्यरत है।
सैलरी₹ 5,00,000 मासिक

नोट :-

  • भारत के राष्ट्रपति  (President of India) की पत्नी को देश का प्रथम महिला नागरिक कहा जाता है |
  • राष्ट्रपति सेना का राजनीतिक प्रमुख ‘प्रधानमंत्री‘ होता है |

निर्वाचन की प्रक्रिया

अनुच्छेद 54 तथा 55 में राष्ट्रपति के निर्वाचन से सम्बन्धित उपबन्ध दिये गए है |

  • अनुच्छेद 54 में इस बात का निर्देश है कि राष्ट्रपति के निर्वाचन में मत देने का अधिकार किसे होगा |
  • अनुच्छेद 55 में राष्ट्रपति बताया गया है कि निर्वाचन की प्रक्रिया क्या होगी |

अनुच्छेद 54 में स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रपति का निर्वाचन एक निर्वाचन मण्डल के माध्यम से होगा जिसमें :-

  • संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होगें |

इस निर्वाचक मण्डल में संविधान के “70वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992” के द्वारा “दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र” और “पुडुचेरी संघ राज्य क्षेत्र” भी शामिल होगें |

भारत के राष्ट्रपति की अर्हताएँ अथवा योग्यता

अनुच्छेद 58 में राष्ट्र्पति निर्वाचित होने के लिए प्रत्याशी की अर्हताएँ बताई गई है –

  • वह भारत का नागरिक होना चाहिए |
  • कम से कम उसकी उम्र 35 साल होना चाहिए |
  • वह लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने की योग्यता रखता हो |
  • वह किसी भी सरकारी लाभ के पद पर आसीन नहीं होना चाहिए | जैसे – राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल , केन्द्रीय अथवा राज्य का मंत्री |
  • राष्ट्रपति पद के लिए नाम का प्रस्ताव तथा उसका अनुमोदन कम से कम 50 -50 निर्वाचको द्वारा किया जाना चाहिए |

अनुच्छेद 71 में :- में स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति के निर्वाचन से सम्बन्धित सभी शंकाओं और विषादों की जाँच तथा फैसले सर्वाच्च न्यायालय द्वारा किये जाएगें और इस सम्बन्ध में उसका निर्णय अंतिम होगा |

अनुच्छेद 57 में :- राष्ट्रपति का पुनर्निवाचन |

राष्ट्रपति पद के लिए शर्ते

  • 15000 रुपयें का जमानत राशि देनी पड़ेगी |
  • पागल ना हो |
  • दिवालिया ना हो |

भारत के राष्ट्रपति को शपथ कौन दिलाता है?

राष्ट्रपति को अपना पद ग्रहण करने के पूर्व भारत के मुख्य न्यायाधीश या उनकी अनुपस्थिति में सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ लेनी होती है |

भारत के राष्ट्रपति की सैलरी कितनी है

भारत के राष्ट्रपति (Bharat Ke Rashtrapati) के सैलरी (वेतन) व भत्ते के बारे में जानकरी-

  • भारत के राष्ट्रपति की सैलरी ₹ 5,00,000 मासिक होता है |
  • भारत के राष्ट्रपति की सैलरी आयकर से मुक्त होता है |
  • भारत के राष्ट्रपति को संसद द्वारा स्वीकृत अन्य भत्ते भी मिलते है |
  • भारत के राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान उनके सैलरी (वेतन) व भत्तों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं की जा सकती है |
  • भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा होने पर उनको ₹ 9,00,000 की वार्षिक पेंशन मिलती है |

राष्ट्रपति के कार्य व शक्तियाँ

संघ की कार्यपालकीय शक्तियाँ, अनुच्छेद – 53 के अंतर्गत राष्ट्रपति में निहित है। संविधान द्वारा राष्ट्रपति को व्यापक शक्तियाँ प्रदान की गई है।

कार्यपालिका सम्बन्धी शक्तियाँ

महत्वपूर्ण अधिकारियों की नियुक्ति व पदच्युति, सैनिक क्षेत्र में शक्ति, शासन संचालन सम्बन्धी शक्ति इत्यादि शक्तियाँ राष्ट्रपति के पास है।

विधायी शक्तियाँ

  • विधायी क्षेत्र का प्रशासन, सदस्यों का मनोनयन, अध्यादेश जारी करने की शक्ति इत्यादि।
  • राष्ट्रपति वित्त आयोग, संघीय लोक सेवा आयोग, भाषा आयोग और नियंत्रण तथा महालेखा परीक्षक, चुनाव आयोग आदि के प्रतिवेदनों को राष्ट्रपति संसद के सामने प्रस्तुत करता है।

राष्ट्रपति की संकटकालीन शक्तियाँ

संकटस्थिति का सामना करने के गई है। 44वें संविधान संशोधन के बाद वर्तमान में संविधान के संकटकालीन प्रावधान निम्न प्रकार से है –

  • युध्द, बाहरी आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह की स्थिति से सम्बन्धित संकटकालीन व्यवस्था (अनुच्छेद – 352)
  • राज्यों में संवैधानिक तंत्र के विफल होने से उत्पन्न संकटकालीन व्यवस्था (अनुच्छेद -356)
  • वित्तीय संकट (अनुच्छेद – 360) के अंतर्गत राष्ट्रपति की शक्तियों में निहित है।

भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची – All President of India in hindi

President of India information in Hindi . नीचे राष्ट्रपति के कार्य और उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है

1. डॉ० राजेन्द्र प्रसाद

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी थे | इनका कार्यकाल 26 जनवरी 1950 — 13 मई 1962 (12 साल, 107 दिन )तक था |

  • दो कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति
  • संविधान सभा के अध्यक्ष
  • भारत रत्न – 1962

2. डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे | इनका कार्यकाल 13 मई 1962 — 13 मई 1967 (5 वर्ष )तक था |

  • 5 सितम्बर 1888 को जन्म इनका जन्म हुआ था इस दिन हो शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा है |
  • भारत रत्न- 1954

3. डॉ० जाकिर हुसैन

भारत के द्वितीय उपराष्ट्रपति तथा भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉ० जाकिर हुसैन थे | 1969 में अपने कार्यकाल के दौरान ही इनका निधन हो गया | इनका कार्यकाल 13 मई 1967 — 3 मई 1969 (1 वर्ष, 355 दिन )तक था |

  • पहले मुस्लिम राष्ट्रपति
  • कार्यकाल के दौरान ही इनका निधन हो गया |

वी० वी० गिरि 3 मई1969 से 20 जुलाई 1969 तक कार्यवाहक राष्ट्रपति के पद पर आसीन रहे | न्यायमूर्ति मुहम्मद हिदायतुल्लाह 20 जुलाई 1969 — 24 अगस्त 1969 तक कार्यवाहक राष्ट्रपति के पद पर आसीन रहे | न्यायमूर्ति मुहम्मद हिदायतुल्लाह को 2002 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषन से सम्मानित किया गया |

4. वी० वी० गिरि (वराहगिरी वेंकटगिरि)

वी० वी० गिरि (वराहगिरी वेंकटगिरि) जी का कार्यकाल 24 अगस्त 1969 — 24 अगस्त 1974 (5 वर्ष) तक था |

  • वह स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रपति चुने जाने वाले एकमात्र व्यक्ति बने |
  • भारत रत्न – 1975

5. फखरुद्दीन अली अहमद

फखरुद्दीन अली अहमद जी का कार्यकाल 24 अगस्त 1974 — 11 फरवरी 1977 (2 वर्ष 171 दिन) तक था |

  • दूसरे राष्ट्रपति जिनकी राष्ट्रपति के पद पर मृत्यु हुई |

बी० डी० जत्ती 11 फरवरी 1977 — 25 जुलाई 1977 तक कार्यवाहक राष्ट्रपति के पद पर आसीन रहे |

6. नीलम संजीव रेड्डी

नीलम संजीव रेड्डी जी का कार्यकाल 25 जुलाई 1977 — 25 जुलाई 1982 (5 वर्ष) तक था |

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री
  • लोकसभा अध्यक्ष पद से सीधे निर्वाचित
  • सबसे युवा राष्ट्रपति

7. ज्ञानी जैल सिंह

ज्ञानी जैल सिंह जी का कार्यकाल 25 जुलाई 1982 — 25 जुलाई 1987 (5 वर्ष) तक था |

  • पंजाब के मुख्यमंत्री
  • पॉकेट वीटो – पोस्ट ऑफिस बिल (इनके समय में )
  • ब्लू स्टार (इनके समय में )
  • सिख विरोधी दंगे – 1984 (इनके समय में )

8. आर० वेंकटरमन (रामस्वामी वेंकटरमन)

आर० वेंकटरमन (रामस्वामी वेंकटरमन) जी का कार्यकाल 25 जुलाई 1987 — 25 जुलाई1992 (5 वर्ष) तक था |

  • इससे पहले ये भारत के उपराष्ट्रपति थे |
  • सोवियत /रूस से सोवियत भूमि पुरस्कार

9. डॉ० शंकर दयाल शर्मा

डॉ० शंकर दयाल शर्मा जी का कार्यकाल 25 जुलाई 1992 — 25 जुलाई 1997 (5 वर्ष) तक था |

  • भारत के आठवें उपराष्ट्रपति थे |
  • भोपाल के मुख्यमंत्री

10. के० आर० नारायणन

के० आर० नारायणन जी का कार्यकाल 25 जुलाई 1997 — 25 जुलाई 2002 (5 वर्ष) तक था |

  • भारत के पहले दलित राष्ट्रपति थे |

11. डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम

ये भारत के भारत के 11वें राष्ट्रपति थे | इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2002 — 25 जुलाई 2007 (5 वर्ष) तक था | ‘मिसाइलमैन’ एवं ‘जनता के राष्ट्रपति’ के रूप में सम्पूर्ण विश्व में विख्यात डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी उच्चकोटि के वैज्ञानिक एवं लोकप्रिय राष्ट्रपति थे।

  • भारत के राष्ट्रपति बनने वाले पहले वैज्ञानिक

12. डॉ० प्रतिभा सिंह पाटिल

डॉ० प्रतिभा सिंह पाटिल जी का कार्यकाल 25 जुलाई 2007 — 25 जुलाई 2012 (5 वर्ष) तक था |

  • राजस्थान की राज्यपाल थी |
  • भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थी |
  • पांच बार महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य थी |

13. प्रणब मुखर्जी

प्रणब मुखर्जी जी का कार्यकाल 25 जुलाई 2012 — 25 जुलाई 2017 (5 वर्ष) तक था |

  • केंद्र सरकार में वित्त मंत्री थे |
  • पद्म विभूषण – 2008
  • भारत रत्न – 2019

14. राम नाथ कोविन्द

राम नाथ कोविन्द जी भारत के 14वें राष्ट्रपति है इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2017 — 25 जुलाई 2022 तक था | अभी तक कार्यरत है |

  • बिहार के राज्यपाल थे |

15. द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू भारत की वर्तमान राष्ट्रपति हैं। और ये भारत की 15वीं राष्ट्रपति है | इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2022 — अभी तक कार्यरत है |

  • पहली आदिवासी राष्ट्रपति
  • झारखंड की राज्यपाल
  • भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था।

अतिरिक्त जानकारी

  • नीलम संजीव रेड्डी एकमात्र निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रपति थे |
  • डॉ० वी० वी० गिरि प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति थे |
  • डॉ० वी० वी० गिरि एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे जिनके निर्वाचन में द्वितीय चक्र की मतगणना करनी पड़ी थी |
  • राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले सर्वोच्च न्यायालय के एकमात्र मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम० हिदायतुल्ला थे |

भारत के राष्ट्रपति (President of India in Hindi) के बारे में जानकारी हिंदी में आपको कैसे लगी नीचे दिए गए Comment Box में जरुर लिखे ।

Tags:

Education / history

Leave a Comment