हिंदी वर्णमाला – Hindi Varnamala

Posted on

हिन्दी की वर्णमाला में 52 अक्षर होते है।

हिंदी वर्णमाला किसे कहते है?

हिंदी के वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते है |

स्वर

स्वर किसे कहते हैं?

जिन वर्णों का उच्चारण स्वतंत्र रूप से होता है और जो व्यंजनों के उच्चारण में सहायक हो वे “स्वर” कहलाते है | मूलरूप से स्वरों की संख्या 11 है |

स्वर :- अ , आ , इ , ई , उ , ऊ , ऋ , ए , ऐ , ओ , औ

अनुस्वर :- अं

अनुनासिक :- अँ

विसर्ग :- अ:

आगत ध्वनियाँ :- अर्ध चंद्र (ॅ) ; नुक्ता (.)

व्यंजन

व्यंजन किसे कहते है?

स्वर की सहायता से बोले जाने वाले वर्ण “व्यंजन” कहते है | मूलरूप से व्यंजनों की संख्या 33 है |

स्पर्श व्यंजन :-

क’ वर्ग – क् , ख् , ग् , घ् , ङ्

‘च’ वर्ग – च् , छ् , ज् , झ् , ञ्

‘ट’ वर्ग – ट् , ठ् , ड् , ढ् , ण्

‘त’ वर्ग – त् , थ् , द् , ध् , न्

‘प’ वर्ग – प् , फ् , ब् , भ् , म्

नोट:- स्पर्श व्यंजन के अंतिम वर्णों को पंचम वर्ण के अंतर्गत रखा गया है | पंचम वर्ग के अक्षर – ङ् , ञ् , ण् , न् , म्

अन्त:स्थ :- य , र , ल , व

ऊष्म :- श , ष , स , ह

द्विगुण व्यंजन :- ड़् , ढ़्

आगत व्यंजन :- ज़ , फ़

संयुक्त व्यंजन :- क्ष , त्र , ज्ञ , श्र

Tags:

Education / Hindi / hindi grammar

Leave a Comment