महात्मा गांधी के आंदोलन की लिस्ट

Posted on

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में ही देश नए अहिंसा की लड़ाई जीतकर भारत को बिट्रिश साम्राज्य की गुलामी से मुक्त कराया | महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 ई० को गुजरात प्रदेश के पोरबन्दर नामक स्थान पर हुआ था | महात्मा गाँधी का पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गाँधी था | महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचन्द गाँधी और माता का नाम पुतलीबाई था | महात्मा गांधी के सिध्दांत ‘सत्य और अहिंसा’ थे | महात्मा गांधी जी ने देश को बिट्रिश साम्राज्य की गुलामी से मुक्त करने के लिए अनेक आंदोलन चलाये तो चलिए जानते है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने आंदोलन क्यों और की समय चलाये और इसका इतिहास:

महात्मा गांधी के आंदोलन की लिस्ट – Mahatma Gandhi Movements List In Hindi

  • चाम्पारण सत्याग्रह आंदोलन (1917)
  • अहमदाबाद मजदूर आंदोलन (1918)
  • खेड़ा सत्याग्रह आंदोलन (1918)
  • खिलाफत आंदोलन (1919)
  • असहयोग आंदोलन (1920)
  • सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930)
  • व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन (1940)
  • भारत छोड़ो आंदोलन व अगस्त क्रांति (1942)

महात्मा गांधी के आंदोलन और उसके तथ्य – Mahatma Gandhi’s Movement and Its Facts

चाम्पारण सत्याग्रह आंदोलन

वर्ष 1917 ई० में चाम्पारण सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था। चाम्पारण सत्याग्रह आंदोलनयह प्रथम वास्तविक किसान सत्याग्रह था। 3/20 भाग पर अनिवार्य नील की खेती के विरुद्ध सत्याग्रह, जिसे तिनकठिया भी कहते है।

अहमदाबाद मजदूर आंदोलन

अहमदाबाद मजदूर आंदोलन वर्ष 1918 ई० में शुरू हुआ था। यह महात्मा गांधी जी द्वारा भारत में प्रथम भूख हड़ताल आंदोलन था।

खेड़ा सत्याग्रह आंदोलन

यह प्रथम पूर्ण किसान सत्याग्रह था। खेड़ा सत्याग्रह आंदोलन वर्ष 1918 ई० में शुरू हुआ था।

खिलाफत आंदोलन

खिलाफत आंदोलन वर्ष 1919 ई० में शुरू हुआ था। खिलाफत आंदोलन सर्वप्रथम असहयोग आन्दोलन की अभिव्यक्ति इस आन्दोलन से होती है।

असहयोग आंदोलन

इस आंदोलन से प्रथम जनआंदोलन की अभिव्यक्ति होती है। इसे वर्ष 1920 ई० में शुरू किया गया था।

सविनय अवज्ञा आंदोलन(दांडीमार्च)

यह आंदोलन नमक सत्याग्रह से संबंधित था। जिसे वर्ष 1930 ई० में शुरू किया था।

व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन

इसका उपनाम दिल्ली चलो आंदोलन था। जिसे वर्ष 1940 ई० में शुरू किया था।

भारत छोड़ो आंदोलन व अगस्त क्रांति

इस आंदोलन में गांधी जी ने ‘करो या मरो’ का नारा भारतीयों को दिया था। भारत छोड़ो आंदोलन वर्ष 1942 ई० में शुरू हुआ था |

महात्मा गांधी के आंदोलन की लिस्ट (Mahatma Gandhi Movements List In Hindi) आपको कैसे लगी नीचे दिए गए Comment Box में जरुर लिखे ।

Tags:

history

Leave a Comment