मौर्य साम्राज्य के पतन के दो कारण लिखिए

Posted on

मौर्य साम्राज्य के पतन के दो कारण लिखिए?

Answer: वंशानुगत सम्राट सम्राट तभी तक बने रहते हैं जब तक योग्य शासकों की कड़ी बनी रहती है चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा स्थापित मौर्य साम्राज्य को अशोक ने उन्नति के चरम शिखर पर पहुंचाया, परंतु अशोक की मृत्यु के पश्चात मौर्य साम्राज्य पर संकट के बादल मंडराने लगे तथा शीघ्र ही शक्तिशाली साम्राज्य का पतन हो गया | मौर्य साम्राज्य के पतन के निम्नलिखित कारण थे –

  1. अयोग्य उत्तराधिकारी
  2. राष्ट्रीय भावना का अभाव

1. अयोग्य उत्तराधिकारी

मौर्यों के पतन के लिये उत्तरदायी कारणों में सर्वप्रमुख अशोक के उत्तराधिकारियों का निर्बल एवं अयोग्य होना था. अशोक के उत्तराधिकारी न तो उसके समान धम्मघोष में और न ही चन्द्रगुप्त के समान भेरीघोष में सफलता प्राप्त कर सके। रोमिला थापर ने भी अशोक के उत्तराधिकारियों को मौर्यों के पतन का प्रमुख कारण माना है।

2. राष्ट्रीय भावना का अभाव

कुछ विद्वानों का विचार है कि मौर्य साम्राज्य के पतन का एक मुख्य कारण तत्कालीन प्रजा में राष्ट्रीयता की भावना का न होना था। इस मत को रोमिला थापर ने स्वीकार किया है। किन्तु इसे स्वीकारने में अनेक कठिनाइयाँ हैं। राष्ट्रीयता की भावना आधुनिक राजनीतिक तत्त्व है। प्राचीन व मध्यकाल में उसे ढूँढ़ना व्यर्थ है। एक ऐसे साम्राज्य में जिसमें अनेक राज्यों तथा जातियों के लोग हों, ऐसी कल्पना करना तर्कसंगत नहीं है।

यह भी पढ़ें:

Tags:

Question Answer

Leave a Comment