नोबेल पुरस्कार विजेता सूची 2022 | Nobel Prize 2022 Winners List

Posted on

नोबेल पुरस्कार विजेता सूची 2022: नोबेल पुरस्कार हर वर्ष भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, फिजियोलॉजी या मेडिसिन, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। नोबेल पुरस्कार, नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की याद में दिया जाता है।

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) विश्व के सर्वोच्च तथा सर्वाधिक पुरस्कार राशि वाले इस अन्तराष्ट्रीय पुरस्कार को स्वीडश रसायनशास्त्री अलफ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसम्बर को प्रदान किया जाता है।

नोबेल पुरस्कार 2022 - Nobel Prize 2022 Winners List In Hindi

नोबेल पुरस्कार 2022 की Winners List जारी कर दी गई है और यह पुरस्कार सभी विजेताओं को दी जायेगी।


नोबेल पुरस्कार विजेता सूची 2022 | Nobel prize 2022 winners list

पुरस्कार वितरण3 अक्टूबर – 10 अक्टूबर 2022
भौतिकीएलेन आस्पेक्ट (फ्रांस), जॉन एफ क्लॉसर (पासाडेना, कैलीफोर्निया) और एंटोन ज़िलिंगर (ऑस्ट्रिया)
रसायन विज्ञानकैरोलिन बर्टोज़ि (USA), मोर्टन मेल्डाल (डेनमार्क) और के. बैरी शार्पलेस (USA)
साहित्यएनी अर्नॉक्स
फिजियोलॉजी या मेडिसिनस्वंते पाबो
अर्थशास्त्र बेन एस. बर्नानके, डगलस डब्ल्यू. डायमंड और फिलिप एच. डाइबविग
शांतिएलेस बियालियात्स्की, मेमोरियल, और सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज

नोबेल पुरस्कार विजेताओं को क्या मिलता है?

प्रत्येक नोबेल पुरस्कार विजेताओं को निम्न चीजें मिलती है।

  • एक स्वर्ण पदक
  • एक प्रशस्ति पत्र वाला डिप्लोमा
  • एक राशि 10 लाख डॉलर अगर एक ही कैटेगरी में एक से ज़्यादा विजेता हों, तो ईनाम की राशि बाट दी जाती।

नोबेल पुरस्कार विजेता सूची 2022 | Nobel prize 2022 winners list


रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2022

साल 2022 के लिए रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के विजेता के रूप में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा 5 अक्टूबर 2022 को कैरोलिन बर्टोज़ि (USA), मोर्टन मेल्डाल (डेनमार्क) और के. बैरी शार्पलेस (USA) का चयन किया गया है।

“क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए”

  • 1901 से 2022 तक रसायन विज्ञान में 114 नोबेल पुरस्कार प्रदान किए गए है।

साहित्य में नोबेल पुरस्कार 2022

फ्रांसीसी लेखक एनी अर्नॉक्स (Annie Ernaux) को 6 अक्टूबर 2022 को 2022 के लिए साहित्य के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

“साहस और नैदानिक ​​तीक्ष्णता के लिए जिसके साथ वह व्यक्तिगत स्मृति की जड़ों, व्यवस्थाओं और सामूहिक प्रतिबंधों को उजागर करती है”

  • 1901 से 2022 तक साहित्य में 115 नोबेल पुरस्कार प्रदान किए गए है।

फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार 2022

करोलिंस्का इंस्टिट्यूट में नोबेल असेंबली द्वारा 3 अक्टूबर 2022 को स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो (Svante Pääbo) को संयुक्त रूप से वर्ष 2022 का फिजियोलॉजी (मेडिसिन) के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

“विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए”

  • 1901 से 2022 के बीच 225 नोबेल पुरस्कार विजेताओं को फिजियोलॉजी या मेडिसिन नोबेल पुरस्कार में 113  बार सम्मानित किया गया है।

भौतिकी में नोबेल पुरस्कार 2022

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा 4 अक्टूबर 2022 को वर्ष 2022 का भौतिकी के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार एलेन आस्पेक्ट (फ्रांस), जॉन एफ क्लॉसर (पासाडेना, कैलीफोर्निया) और एंटोन ज़िलिंगर (ऑस्ट्रिया) नामक तीन वैज्ञानिकों को देने का निर्णय लिया गया।

“उन्हें यह पुरस्कार क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए दिया गया है।”

  • 1901 से 2022 के बीच 189  नोबेल पुरस्कार विजेताओं को रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार में 114  बार सम्मानित किया गया है।

नोबेल शांति पुरस्कार 2022

नॉर्वेजियन नोबेल समिति द्वारा 7 अक्टूबर 2022 को एलेस बियालियात्स्की, मेमोरियल, और सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को वर्ष 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

“इन्होंने कई वर्षों तक सत्ता की आलोचना करने और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के अधिकार को बढ़ावा दिया है युध्द औपराधों, मानवाधिकारों के हनन और सत्ता के दुरुपयोग का दस्तावेजीकरण करने के लिए एक उत्कृष्ट प्रयास किया है”

  • 1901 से 2022 तक शांति में 103 नोबेल पुरस्कार प्रदान किए गए है।

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2022

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा 10 अक्टूबर 2022 को बेन एस. बर्नानके, डगलस डब्ल्यू. डायमंड और फिलिप एच. डाइबविग को अल्फ्रेड नोबेल 2022 की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिगेस रिक्सबैंक पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया।

“बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए”

  • 1901 से 2021 तक अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 609 बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं। और प्राप्तकर्ता 989 है।

नोबेल पुरस्कार 2022 विजेताओं की सूची

क्षेत्रविजेता
रसायन विज्ञानकैरोलिन बर्टोज़ि (USA), मोर्टन मेल्डाल (डेनमार्क) और के. बैरी शार्पलेस (USA)
भौतिकी एलेन आस्पेक्ट (फ्रांस), जॉन एफ क्लॉसर (पासाडेना, कैलीफोर्निया) और एंटोन ज़िलिंगर (ऑस्ट्रिया)
फिजियोलॉजी या मेडिसिनस्वंते पाबो
साहित्य एनी अर्नॉक्स
अर्थशास्त्रबेन एस. बर्नानके, डगलस डब्ल्यू. डायमंड और फिलिप एच. डाइबविग
शांति एलेस बियालियात्स्की, मेमोरियल, और सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज

Nobel Prize 2022 Winners List

The Nobel Prize in Literature 2022Annie Ernaux
The Nobel Prize in Physiology or Medicine 2022Svante Pääbo
The Nobel Prize in Chemistry 2022Carolyn Bertozzi, Morten Meldal and K. Barry Sharpless
The Nobel Prize in Physics 2022Alain Aspect, John F. Clauser and Anton Zeilinger
The Nobel Peace Prize 2022Ales Bialiatski, Memorial, and Center for Civil Liberties
Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel 2022Ben S. Bernanke, Douglas W. Diamond and Philip H. Dybvig

संबंधित प्रश्न (FAQs)

Q. प्रत्येक वर्ष नोबेल पुरस्कार कितने दिए जाते हैं?

उत्तर – प्रत्येक वर्ष 6 नोबेल पुरस्कार दिए जाते हैं। भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, फिजियोलॉजी या मेडिसिन, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में।

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे, ताकि वो लोग भी इसके बारे मे जान सकें।

Tags:

Awards / Education

Leave a Comment