पर्यायवाची शब्द (Synonyms) – Paryayvachi Shabd in Hindi – हिन्दी व्याकरण

Posted on

नमस्कार दोस्तों Studynotesbook.com ब्लॉग पर आपका स्वागत है | इस लेख में पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?, पर्यायवाची शब्द के प्रकार और पर्यायवाची शब्द के उदाहरण के बारे में विस्तार से पढ़ेगे तो चलिए पढ़ते है पर्यायवाची शब्द (Synonyms) – Paryayvachi Shabd in Hindi

पर्यायवाची शब्द (Synonyms) - Paryayvachi Shabd in Hindi - हिन्दी व्याकरण

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

जिन शब्दों के अर्थ में समानता पायी जाती है वो सभी शब्द ‘पर्यायवाची शब्द‘ कहलाते है।

  • पर्यायवाची को अग्रेज़ी (English) में Synonym कहते है।

पर्यायवाची शब्द के प्रकार

पर्यायवाची शब्दों को मुख्यतः तीन भागों या प्रकारों में बाँटा गया है। जो निम्नलिखित इस प्रकार है –

  1. पूर्ण पर्यायवाची
  2. पूर्णापूर्ण पर्यायवाची
  3. अपूर्ण पर्यायवाची

पूर्ण पर्यायवाची

किसी वाक्य में यदि एक शब्द के स्थान पर कोई दूसरा शब्द रख दिया जाए तथा उसके अर्थ में कोई अन्तर न पडे तो वह पूर्ण पर्यायवाची शब्द कहलाते है।

उदाहरण: हिस्सा, भाग आदि।

पूर्णापूर्ण पर्यायवाची

इस प्रकार के पर्याय एक कार्य विशेष के लिए प्रयोग किए गए दो शब्द पूर्ण नही हो सकते। तथा जब एक प्रसंग का समानार्थी शब्द दूसरे प्रसंग मे समान अर्थ न दे, तो ऐसे पर्याय पूर्णापूर्ण पर्यायवाची शब्द कहलाते है।

उदाहरण: खाना, निगलना आदि।

अपूर्ण पर्याय

कुछ ऐसे शब्द भी होते है जिनके सूक्ष्म भेद उसके मूल अर्थ मे विद्यमान होते है, किन्तु अपनी आवश्यकता के अनुसार उन्हे पर्याय मान लिया जाता है। दो के अर्थ तथा भाव भिन्न – भिन्न होते हैं। उन्हें अपूर्ण पर्यायवाची शब्द कहते है।

उदाहरण:- गाभिन, गर्भवती आदि।

पर्यायवाची शब्द के उदाहरण – Paryayvachi Shabd Ke Udaharan

शब्द पर्यायवाची शब्द
अंधकारतम, तमिस्रा, तिमिर, ध्वांत
अग्निपावक, ज्वाला, अनल, दहन, वह्नि, वैश्वानर, धूम्रकेतु, कृशानु, जातदेव, आग
अंगअंश, अवयव, हिस्सा, भाग
अन्वेषणअनुसंधान, खोज, गवेषण, जाँच, छानबीन, पूछताछ, शोध
अनुपमअनुण, अपूर्व, अद्वितीय, अद्भुत, अतुल, अनीखा
अभिमानअस्मिता, अहं, अहंकार, अहंभाव, अहम्मन्यता, आत्मश्लाघा, गर्व, घमंड, दर्प, दंभ, मद, मान, मिथ्याभिमान
अमृतसोम, सुधा, अमिय, पीयूष, मधु, अमी, सुरभोग
अश्यतुरंग, हय, घोड़ा, घोटक, बाजि, सैन्धव
अरण्यजंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन
असुरदनुज, दानव, दैत्य, राक्षस, तमीचर, निशाचर, निशिचर, सुरारि, रजनीचर, यातुधान, इन्द्रारि
आँखनयन, दृग, लोचन, चक्षु, नेत्र, अक्षि
अनीकटक, दल, सेना, फौज, चमू, अनीकिनी
आँगनअँगना, अजिरा, प्राङ्गण
आकाशगगन, नभ, अम्बर, व्योम, अन्तरिक्ष, अनन्त, आसमान, शून्य, पुष्कर, अभ्र, द्यौ, तारापथ
आनन्दसुख, हर्ष, प्रसन्नता, प्रमोद, उल्लास, आह्लाद
आमआम्र, रसाल, पिकबन्धु, सहकार, अतिसौरभ, अमृतफल
आश्रममठ, विहार, कुटी, अखाड़ा, संघ
इच्छाआकांक्षा, वाञ्छा, अभिलाषा, मनोरथ, स्पृहा, चाह, कामना, ईहा, वासना
इन्द्राणिइन्द्रवधू, इन्द्राणी, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी
इन्द्रसुरपति, देवराज, महेन्द्र, मधवा, शचीपति, पुरन्दर, सुरेश, देवेन्द्र, मेघवाहन, पुरुहूत, यासव
ईश्वरपरमात्मा, परमेश्वर, भगवान, ब्रह्मा, जगदीश, अगोचर, अनन्त, जगन्नाथ, परमेश, जगतप्रभु
उक्तिकथन, वचन, सूक्ति
उग्रप्रचंड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट
उचितठीक, मुनासिब, वाजिब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य
उच्छृंखलउद्दंड, अक्खड़, आवारा, अंडबंड, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी
उजलाउज्ज्वल, श्वेत, सफेद, धवल
उजड्डअशिष्ट, असभ्य, गँवार, जंगली, देहाती, उद्दंड, निरंकुश
उजाड़जंगल, बियावान, वन
उजालाप्रकाश, रोशनी, चाँदनी
उत्कर्षसमृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढ़ती उठान
उत्कृष्टउत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा
उत्कोचघूस, रिश्वत
उत्पत्तिउद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय
उपाययुक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, प्रयत्न
उद्धारमुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई
ऋषिमुनि, साधु, यती, संन्यासी, तत्वज्ञ, तपस्वी
ऊधमउपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़
ऐक्यएकत्व, एका, एकता, मेल
ऐश्वर्यसमृद्धि, विभूति
ओजतेज, शक्ति, बल, वीर्य
औचकअचानक, यकायक, सहसा
औरतस्त्री, जोरू, घरनी, घरवाली

क – अक्षर से शुरू होने वाले Paryayvachi Shabd

कपड़ाचीर, बसन, पट, अम्बर, वस्त्र
कमलकज, पंकज, जलज, सरोज, नीरज, अम्बुज, वारिज, इन्दीवर, राजीव, उत्पल, अरविन्द
कमलाइंदिरा, पद्मा, पद्मालया, पद्मासना, भार्गवी, रमा, लक्ष्मी, लोकमाता, विष्णुप्रिया, श्री, समुद्रजा, सिंधुजा, हरिप्रिया
कामदेवकाम, मदन, मनोज, मयन, अनंग, पंचशर, मन्मथ, रतिपति, मनसिज, पुष्पधन्वा, स्मर, मीनकेतु, मकरध्वज
किरणरश्मि, मयूख, मरीचि, अंशु, कर, ज्योति, दीप्ति, प्रभा
कार्तिकेयकुमार,षडानन, शरभव, स्कन्द
कुबेरअनद, यक्षराज, धनाधिप, किन्नरेश, राजराज
कोकिलकोयल, पिक, बसन्तदूत, कोकिला, परभूत
कपोतकबूतर, हारीत, रक्तलोचन
कुत्ताश्या, कुक्कुर, शुनक, सारमेव, श्वान
कृष्णमोहन, मुरारी, गोपाल, गिरिधर, केशव, वासुदेव, नन्दनन्दन, राधारमण, दामोदर, ब्रजवल्लभ, गोपीनाथ, मुरलीधर, द्वारिकाधीश, यदुनन्दन, कंसारि, रणछोड़, बंशीधर
कल्पद्रुमदेवद्रुम, कल्पवृक्ष, पारिजात, मन्दार, हरिचन्दन
काककौआ, वायस, काग, करठ, पिशुन
कृपादया, अनुग्रह, अनुकम्पा
क्रोधकोप, रोष, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश

ख – अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

खगविहग, विहंग, पक्षी, द्विज, चिड़िया, पंछी, शकुनि, पखेरू
खंभास्तूप, स्तम्भ, खंभ
खलदुर्जन, दुष्ट, धूर्त, कुटिल
खूनरक्त, लहू, शोणित, रुधिर

ग – अक्षर से शुरू होने वाले Paryayvachi Shabd

गंगासुरसरि, सुरसरिता, अमरतरंगिनी, भागीरथी, मंदाकिनी, देवनदी, जाह्नवी, देवपगा, त्रिपथगा, विष्णुपदी, नदीश्वरी
गणेशगणपति, गजबदन, गजानन, लम्बोदर, एकदन्त, भवानीनन्दन, वक्रतुण्ड, गौरीसुत, मोदकप्रिय, विनायक
गरुड़खगेश, पन्नगारि, उरगारि, हरियान, वातनेय, खगपति, सुपर्ण, विषमुख
गदहाखर, गर्दभ, बैसाखनन्दन, रासभ, धूसर, वेशर, चक्रीवान
गेहभवन, सदन, घर, मन्दिर, निकेतन, आवास, निवास, धाम, गृह, आलय, आगार, ओक, निलय
गायगौ, धेनु, सुरभि, गौरी, भद्रा, दोग्धी

घ – अक्षर से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द

घटघड़ा, कलश, कुम्भ, निप
घरआलय, आवास, गेह, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, वास, वास-स्थान, शाला, सदन
घृतघी, अमृत, नवनीत
घासतृण, दूर्वा, दूब, कुश, शाद

च – अक्षर से शुरू होने वाले Paryayvachi Shabd

चतुरविज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य
चन्द्रमासोम, सुधांशु, राकापति, द्विजराज, विधु, मयंक, सुधाकर, निशाकर, शशि, राकेश, हिमकर, कलाधर, इन्दु, मृगांक
चोरखनक, दस्यु, साहसिक, रजनीचर, मोषक
चन्द्रिकाचाँदनी, ज्योत्स्ना, कौमुदी
चाँदीरजत, सौध, रूपा, रूपक, रौप्य, चन्द्रहास
चोटीमूर्धा, शीश, सानु, भृंग

अभी इस पोस्ट को और अपडेट किया जाएगा

Tags:

hindi grammar

Leave a Comment