Contact Style About

संधि और समास में अंतर लिखिए

आज के इस लेख में हम संधि और समास में अंतर (Sandhi Aur Samas Mein Antar) क्या है? इसके बारे में जानेगें।

संधि और समास में अंतर लिखिए

क्रमांकसंधिसमास
1.संधि का सामान्य अर्थ मेल या मिलाना है। इस प्रकार दो वर्णो के मेल के परिणामस्वरूप उन वर्णो में होने वाले ध्वनि संबंधी परिवर्तन को ही संधि कहा जाता है। जैसे – हिम + आलय = हिमालय
या
संधि का शाब्दिक अर्थ मेल या जोड़ होता है। जब दो शब्द पास-पास आते हैं। तो एक-दूसरे की निकटता के कारण पहले शब्द के अंतिम वर्ण तथा दूसरे शब्द के प्रथम वर्ण में अथवा दोनों में कुछ परिवर्तन हो जाता है। इस प्रकार होने वाले परिवर्तन को संधि कहते हैं। जैसे – हिम + आलय में हिम के अंतिम स्वर वर्ण तथा आलय के प्रथम स्वर वर्ण के मिलने के कारण हिमालय रूप बना।
समास का शाब्दिक अर्थ संक्षेप होता है। जब दो या दो से अधिक पदों की विभक्ति अथवा योजक पदों को हटाकर एक संक्षिप्त पद बनाया जाता है तो उस संक्षिप्त पद को ही समास कहा जाता है। जैसे – (1) घोड़ा युक्त गाड़ी = घोड़ागाड़ी, (2) दही में पड़ा हुआ बड़ा = दहीबड़ा
समास में दोनों पदों को क्रमश: पूर्वपद तथा उत्तरपद कहते हैं। उपर्युक्त उदाहरण में दही तथा घोड़ा पूर्वपद है और गाड़ी और बड़ा उत्तरपद है।
2.सन्धि का विच्छेद किया जाता है।समास का विग्रह किया जाता है।

About the author

coming soon

Leave a Comment