अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है और क्यों मनाया जाता है?

Posted on

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व भर में हर साल 21 जून को मनाया जाता है | 21 जून पूरे साल का सबसे लम्बा दिन होता है | चलिए जानते है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य, घोषणा, शुरुआत और थीम के बारे में – International Day of Yoga in Hindi.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस21 जून
घोषणा2014
शुरुआत21 जून 2015
थीम 2023वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – International Day of Yoga in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल विश्व भर में 21 जून को मनाया जाता है | इसकी घोषणा 2014 में हुआ लेकिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सर्वप्रथम 21 जून 2015 को मनाया गया था | योग मनुष्य के मानसिक शारीरिक और अध्यात्मिक ऊर्जा को बढाता है |

उद्देश्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लोगो को योग करने के लिए और योग के लाभ के बारे में जागरूक करना है |

इतिहास

पहले साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) मनाने की शुरुआत की थी. संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद 11 दिसंबर 2014 को हर साल 21 जून के दिन अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की और 21 जून 2015 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पहली बार मनाया गया था |

योग दिवस 21 जून को ही क्यों मनाते है?

साल में 365 दिनों में से 21 जून सबसे लम्बा दिन होता है | इस वजह से इस दिन उत्तरी गोलार्ध पर सूर्य की सबसे ज्यादा रोशनी पड़ती है | इस दिन सूर्य जल्दी निकलता है | और देर से ढलता है इस दिन की सूर्य से निकलने वाली उर्जा सबसे ज्यादा प्रभावी होती है | जो प्रकृति की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है |

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत किसने की?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में किया था | लेकिन इसकी शुरुआत 21 जून 2015 में हुआ |

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम

हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अलग थीम होती है। पिछले वर्ष के योग दिवस की थीम इस प्रकार है:

वर्षथीम हिंदी मेंTheme
2015सद्भाव और शांति के लिए योगYoga for Harmony and Peace
2016सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योगYoga for the Achievement of the Sustainable Development Goals
2017स्वास्थ्य के लिए योगYoga for Health
2018शांति के लिए योगYoga for Peace
2019हृदय के लिए योगYoga for Heart
2020घर पर योग और परिवार के साथ योगYoga at Home and Yoga with Family
2021कल्याण के लिए योगYoga for Well-being
2022मानवता के लिए योगYoga For Humanity
2023वसुधैव कुटुंबकम के लिए योगYoga For Vasudhaiva Kutumbakam

संबंधित प्रश्न (FAQs)

Q. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?

Ans: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व भर में हर साल 21 जून को मनाया जाता है

Q. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 का विषय क्या है?

Ans: मानवता के लिए योग (Yoga For Humanity)

Q. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पहली बार कब मनाया गया था ?

Ans: 21 जून 2015 को

Q.अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का विषय या थीम क्या है

Ans: तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग‘ (Yoga for Vasudhaiva Kutumbakam) है।

यह भी पढ़ें:

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे तो सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Tags:

day

Leave a Comment