Class 10 Science Chapter 1 Question Answer: रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरणें

Posted on

नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में आपको UP Board Class 10 Science Chapter 1 का Question Answer का Notes हिंदी में दिया गया है जिसे आप अपने कापी (notebook) में लिख सकते है और notes बना सकते हैं | NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 1: रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरणें (Chemical Reaction And Equations)।

Chapter 1 : रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरणें (Chemical Reaction And Equations)

BoardUP Board
TextbookNCERT
ClassClass 10
SubjectScience
ChapterChapter 1
Chapter Name (पाठ का नाम)रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरणें
Class 10 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 1 Chemical Reactions and Equations (Hindi Medium)

प्रश्न 1. नीचे दी गयी अभिक्रिया के संबंध में कौन सा कथन असत्य हैं?

2PbO(s) + C(s) → 2Pb(s) + CO2(g)

(a) सीसा अपचयित हो रहा है।

(b) कार्बन डाइऑक्साइड उपचयित हो रहा है।

(c) कार्बन उपचयित हो रहा है।

(d) लेड ऑक्साइड अपचयित हो रहा है।

  1. (a) एवं (b)
  2. (a) एवं (c)
  3. (a), (b) एवं (c)
  4. सभी

उत्तर – (a) एवं (b) [सीसा अपचयित हो रहा है। और कार्बन डाइऑक्साइड उपचयित हो रहा है।]

प्रश्न 2. Fe2O3 + 2Al AI2O3 + 2Fe

ऊपर दी गयी अभिक्रिया किस प्रकार की है:

  1. संयोजन अभिक्रिया
  2. द्विविस्थापन अभिक्रिया
  3. वियोजन अभिक्रिया
  4. विस्थापन अभिक्रिया

उत्तर – विस्थापन अभिक्रिया

नोट: – उपरोक्त अभिक्रिया विस्थापन अभिक्रिया है जिसमें Al, Fe2O3 के Fe को विस्थापित करता है।

प्रश्न 3. लौह चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है? सही उत्तर पर निशान लगाएँ।

  1. हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।
  2. क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्रॉक्साइड बनता है।
  3. कोई अभिक्रिया नहीं होती है।
  4. आयरन लवण एवं जल बनता है।

उत्तर – हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।

नोट: – अभिक्रिया इस प्रकार है : Fe + 2HCI → FeCl2 + H2 (FeCl2 आयरन क्लोराइड)

प्रश्न 4. संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक हैं?

उत्तर – वह रासायनिक समीकरण जिसमें दोनों पक्षों (अभिकरकों तथा उत्पादों) में प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या बराबर होती है तो वह संतुलित रासायनिक समीकरण कहलाती है।

2H2 + O2 2H2O

क्योंकि द्रव्यमान के संरक्षण के नियम के अनुसार, किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में न तो कोई परमाणु नष्ट होता है और न ही निर्माण। इस नियम के अनुसार दोनों ओर (अभिकारकों तथा उत्पादों) के द्रव्यमान समान होने चाहिए और वह तभी संभव है जब दोनों ओर तत्वों के परमाणुओं की संख्या समान हों।

प्रश्न 5. निम्न कथनों को रासायनिक समीकरण के रूप में परिवर्तित कर उन्हें संतुलित करें

(a) नाइट्रोजन हाइड्रोजन गैस से संयोग करके अमोनियम बनता है।

(b) हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का वायु में दहन होने पर जल एवं सल्फर डाइऑक्साइड बनता है।

(c) ऐलुमिनियम सल्फेट के साथ अभिक्रिया कर बेरियम क्लोराइड, ऐलुमिनियम क्लोराइड एवं बेरियम सल्फेट का अवक्षेप देता है।

(d) पोटैशियम धातु जल के साथ अभिक्रिया करके पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड एवं हाइड्रोजन गैस देती है।

उत्तर – (a) नीचे दिए गए कथन के लिए रासायनिक समीकरण

H2+N2→NH3

इसमें बायीं और 2 H- परमाणु है , जबकि दायीं ओर 3 H- परमाणु है । दोनों ओर H-परमाणु को बराबर करने के लिए बायीं ओर H2 को 3 से गुणा तथा दायी ओर NH3 को 2 से गुणा करने पर ,

3H2+N2→2NH3


अब इस समीकरण में दोनों ओर H – परमाणु तथा N – परमाणुओं की संख्या समान है । अतः यह संतुलित रासायनिक समीकरण है । इस अभिक्रिया में अभिकारक तथा उत्पाद दोनों गैसे है , अतः अवस्था के संकेत लिखने पर ,

3H2(g)+N2(g)→2NH3(g)

(b) H2 +S + O2 → SO2 + H2O

दिए गए रसायनिक समीकरण में हाइड्रोजन और सल्फर के परमाणुओं की संख्या दोनों तरफ पहले से ही समान है किंतु बाएं तरफ दो ऑक्सीजन परमाणु जबकि दाएं तरफ तीन ऑक्सीजन परमाणु हैं। इसलिए बाएं तरफ ऑक्सीजन में 2 से तथा दाएं तरफ जल में भी 2 से गुणा करते हैं।

H2 +S + 2O2 → SO2 + 2H2O

अब बाएं तरफ हाइड्रोजन में 2 से गुणा करके दोनों तरफ हाइड्रोजन परमाणु की संख्या को समान करते हैं।

2H2 +S + 2O2 → SO2 + 2H2O

अब दोनों तरफ प्रत्येक तत्व के परमाणु की संख्या समान हो गई है।

अब ऑक्सीजन परमाणु की संख्या दोनों तारा सामान हो गई है किंतु हाइड्रोजन परमाणु की संख्या असमान हो गई।

(c) BaCl2 + Al2(SO4)3 → BaSO4 + AICI3

दिए गए रासायनिक समीकरण में बाएं तरफ तीन सल्फर परमाणु जबकि दाएं तरफ केवल एक सल्फर परमाणु है। अतः समीकरण को संतुलित करने के लिए बेरियम सल्फेट में 3 से गुणा करते हैं। ताकि सल्फर परमाणु की संख्या दोनों तरफ समान हो जाए।

BaCl2 + Al2(SO4)3 → 3BaSO4 + AICI3

किंतु अब बाएं तरफ बेरियम परमाणु की संख्या एक तथा दाएं तरफ तीन हो गई है। इसलिए बाएं तरफ बेरियम क्लोराइड में भी 3 से गुणा करके बेरियम परमाणु की संख्या समान करते हैं।

3BaCl2 + Al2(SO4)3 → 3BaSO4 + AICI3

किंतु अब बाएं तरफ क्लोरीन परमाणुओं की संख्या 6 जबकि दाएं तरफ केवल तीन है। इसलिए दाएं तरफ एल्यूमीनियम क्लोराइड में 2 से गुणा करके क्लोरीन परमाणु की संख्या भी सम्मान करते हैं।

3BaCl2 + Al2(SO4)3 → 3BaSO4 + 2AICI3

अब दोनों तरफ प्रत्येक प्रमुख तत्व के परमाणु की संख्या समान है। अतः अब यह रासायनिक समीकरण संतुलित हो गया है।

(d) K + H2O → KOH + H2

दिए गए रासायनिक समीकरण में बाएं तरफ दो हाइड्रोजन परमाणु जबकि दाएं तरफ तीन हाइड्रोजन परमाणु हैं।

अतः हाइड्रोजन परमाणु की संख्या समान करने के लिए बाएं तरफ जल में 2 से गुणा तथा दाएं तरफ पोटैशियम हाइड्रोक्साइड में 2 से गुणा करते हैं।

जिससे दोनों तरफ हाइड्रोजन परमाणुओं की संख्या समान हो जाती है।

K + 2H2O → 2KOH + H2

किंतु अब दाएं तरफ दो पोटेशियम परमाणु हैं जबकि बाएं तरफ केवल एक पोटेशियम परमाणु है। इसलिए बाएं तरफ पोटेशियम में 2 से गुणा करके दोनों तरफ पोटेशियम परमाणुओं की संख्या भी समान कर लेते हैं।

2K + 2H2O → 2KOH + H2

अब इस रासायनिक समीकरण में दोनों तरफ प्रत्येक तत्व के परमाणु की संख्या समान हो गई है।

अतः यह रासायनिक समीकरण को संतुलित हो गया है।

class 10 science chapter 1 question answer in hindi medium

प्रश्न 6. निम्न रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए:

(a) HNO3 + Ca(OH)2 → Ca(NO3)2 + H2O

(b) NaOH + H2SO4 → Na2SO4 + H2O

(c) NaCl + AgNO3 → AgCl + NaNO3

(d) BaCl2 + H2SO4 → BaSO4 + HCl

उत्तर –

(a) HNO3 + Ca(OH)2 → Ca(NO3)2 + H2O

दिए गए रासायनिक समीकरण में बाएं तरफ तीन हाइड्रोजन परमाणु है जबकि दाएं तरफ केवल दो हाइड्रोजन परमाणु है।
इसलिए बाएं तरफ हाइड्रोजन नाइट्रेट में 2 से गुणा तथा दाएं तरफ जल में 2 से गुणा करेंगे जिससे दोनों तरफ हाइड्रोजन परमाणुओं की संख्या बराबर हो जाती है।

3HNO3 + Ca(OH)2 → Ca(NO3)2 + 2H2O

अब इस समीकरण में दोनों तरफ प्रत्येक तत्व के परमाणु की संख्या समान है अतः यह रासायनिक समीकरण संतुलित है।

(b) NaOH + H2SO4 → Na2SO4 + H2O

दिए गए रासायनिक समीकरण में बाएं तरफ एक सोडियम परमाणु जबकि दाएं तरफ दो सोडियम परमाणु है।
इसलिए बाएं तरफ सोडियम हाइड्रोक्साइड में 2 से गुणा तथा दाएं तरफ जल में 2 से गुणा करते हैं।

2NaOH + H2SO4 → Na2SO4 + 2H2O

अब दोनों तरफ प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या समान है। अतः यह रसायनिक समीकरण संतुलित है।

(c) NaCl + AgNO3 → AgCl + NaNO3

दिए गए रासायनिक समीकरण में पहले से ही दोनों तरफ प्रत्येक तत्व के परमाणु की संख्या समान है अतः यह समीकरण संतुलित है

(d) BaCl2 + H2SO4 → BaSO4 + HCl

दिए गए रासायनिक समीकरण में बाएं तरफ दो हाइड्रोजन परमाणु है जबकि दाएं तरफ एक हाइड्रोजन परमाणु है।
इसलिए समीकरण को संतुलित करने के लिए दाएं तरफ हाइड्रोजन क्लोराइड में 2 से गुणा करके हाइड्रोजन परमाणुओं की संख्या दोनों तरफ बराबर करते हैं।

BaCl2 + H2SO4 → BaSO4 + 2HCl

अब दोनों तरफ प्रत्येक तत्व के परमाणु की संख्या समान है। अतः यह रसायनिक समीकरण संतुलित है।

प्रश्न 7. निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए:

(a) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड → कैल्शियम कार्बोनेट + जल

(b) जिंक + सिल्वर नाइट्रेट → जिंक नाइट्रेट + सिल्वर

(c) ऐलुमिनियम + कॉपर क्लोराइड → एलुमिनियम क्लोराइड + कॉपर

(d) बेरियम क्लोराइड + पोटैशियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + पोटैशियम क्लोराइड

उत्तर –

(a) Ca(OH)2 + CO2 CaCO3 + H2O

(b) Zn + 2AgNO3 Zn(NO3)2 + 2Ag

(c) 2Al + 3CuCl2 2AlCl3 + 3Cu

(d) BaCl2 + K2SO4 BaSO4 + 2KCl

प्रश्न 8. निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए एवं प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार बताइए:

(a) पोटैशियम ब्रोमाइड (aq) + बेरियम आयोडाइड (aq) → पोटैशियम आयोडाइड (aq) + बेरियम ब्रोमाइड (s)

(b) जिंक कार्बोनेट (s) → जिंक ऑक्साइड (s) + कार्बन डाइऑक्साइड (g)

(c) हाइड्रोजन (g) + क्लोरीन (g) → हाइड्रोजन क्लोराइड (g)

(d) मैग्नीशियम (s) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (aq) → मैग्निशियम क्लोराइड (aq) + हाइड्रोजन (g)

उत्तर –

(a) 2KBr(aq) + Bal2(aq) 2Kl(aq) + Babr2(s)

इस अभिक्रिया में आयनों का आदान – प्रदान हो रहा है अत: यह द्विविस्थापन अभिक्रिया है।

(b) ZnCO3(s) ZnO(s) + CO2(g)

इस अभिक्रिया में ZnCO3(s) वियोजित हो रहा है अत: यह वियोजन अभिक्रिया है।

(c) H2(g) + Cl2(g) 2HCl(g)

यह एक संयोजन अभिक्रिया है।

(d) Mg(s) + 2HCl(aq) MgCl2(aq) + H2(g)

यह अभिक्रिया विस्थापन अभिक्रिया का उदाहारण है।

प्रश्न 9. ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है? उदाहरण दीजिए

उत्तर –

ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया:- जिन रासायनिक अभिक्रियाओं के संपन्न होने में उष्मा उत्पन्न होती है, उन्हें ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाएँ कहते हैं।

उदाहरण – मेथेन गैस का दहन (CH4 + 2O2 CO2 + 2H2O + ऊष्मा)

ऊष्माशोषी अभिक्रिया:- जिन रासायनिक अभिक्रियाओं के संपन्न होने में ऊष्मा का अवशोषण होता है, उन्हें ऊष्माशोषी अभिक्रियाएं कहते हैं।

उदाहरण – कैल्शियम कार्बोनेट का कैल्शियम ऑक्साइड तथा कार्बन डाइऑक्साइड में वियोजित होना

Class 10 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

प्रश्न 10. श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं? वर्णन कीजिए।

उत्तर:- हमारे शरीर में पाचन क्रिया के समय खाद्य पदार्थों जैसे – चावल, ब्रेड, आलू इत्यादि में उपस्थित कार्बोहाइड्रेट के टूटने से ग्लूकोज प्राप्त होता है। यही ग्लूकोज हमारे शरीर की कोशिकाओं में उपस्थित ऑक्सीजन से क्रिया करके शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

C6H12O6 + 6O2 6CO2 + 6H2O + ऊर्जा

इस विशेष क्रिया को श्वसन कहते हैं। इस प्रकार श्वसन एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।

प्रश्न 11. वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है? इस अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए।

उत्तर:- जिस अभिक्रिया में कोई पदार्थ टूटकर छोटे-छोटे उत्पाद बनाते हैं, उसे वियोजन अभिक्रिया कहते हैं।

जैसे :-

जिस अभिक्रिया में दो या दो से अधिक पदार्थ संयोग करके एक पदार्थ का निर्माण करते हैं, उन्हें संयोजन अभिक्रिया कहते हैं।

जैसेः 2H2 + O2 2H2O

कक्षा 10 विज्ञान पाठ 1 के प्रश्न उत्तर

प्रश्न 12. उन वियोजन अभिक्रियाओं के एक-एक समीकरण लिखिए जिनमें ऊष्मा, प्रकाश एवं विद्युत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है।

उत्तर:-

Class 10 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

प्रश्न 13. विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।

उत्तर:- जब किसी रासायनिक अभिक्रिया में एक क्रियाशील तत्व दूसरे तत्व को उसके यौगिक से विस्थापित कर देता है, तो इस अभिक्रिया को विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं। जबकि हुआ अभिक्रिया जिसमें दो अलग-अलग आयन (परमाणु या परमाणुओं के समूह) का आपस में आदान-प्रदान होता है, उन्हें द्विविस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।

(i) Fe + CuSO4 FeSO4 + Cu

(ii) NaSO4 + BaCl2 BaSO4 + 2NaCl

प्रश्न 14. सिल्वर के शोधन में, सिल्वर नाइट्रेट के विलयन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर धातु द्वारा विस्थापन किया जाता है। इस प्रक्रिया के लिए अभिक्रिया लिखिए।

उत्तर:- 2AgNO3 + Cu Cu(NO3)2 + 2Ag

Class 10 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

प्रश्न 15. अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।

उत्तर:- कुछ रासायनिक अभिक्रियाओं के संपन्न होने पर अविलये लवण प्राप्त होते हैं, जिसे अवक्षेप कहते हैं इस प्रकार की अभिक्रियाओं को अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं।

उदहारण: Na2SO4 + BaCl2 BaSO4 + 2NaCl

प्रश्न 16. ऑक्सीजन के योग्य या ह्रास के आधार पर निम्न पदों की व्याख्या कीजिए। प्रत्येक के लिए दो उदाहरण दीजिए।

(a) उपचयन

(b) अपचयन

उत्तर:-

(a) उपचयन :- जिन अभिक्रियाओं में ऑक्सीजन का योग होता हैं, उन्हें उपचयन कहते हैं।

(i) 2Cu + O2 2CuO

(ii) PbS + 2O2 PbSO4

(b) अपचयन :- जिन अभिक्रियाओं में ऑक्सीजन का ह्रास होता हैं, उन्हें अपचयन कहते हैं।

(i) CuO2 + H2 Cu + H2O

(ii) ZnO + C Zn + CO

प्रश्न 17. एक भूरे रंग का चमकदार तत्व ‘X’ को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है। इस तत्व ‘X’ एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम बताइए।

उत्तर:- भूरे रंग का चमकदार तत्व ‘X’ कॉपर है| जब इसे वायु की उपस्थिति में गर्म किया जाता है तो इस पर कॉपर ऑक्साइड की काली परत जमा होने के कारण काले रंग का हो जाता है।

Class 10 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi

प्रश्न 18. लोहे की वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते हैं?

उत्तर:- संक्षारण से बचाने के लिए हम लोहे की वस्तुओं को पेंट करते हैं। क्योंकि संक्षारण के कारण लोहे की वस्तुओं की बहुत क्षति होती है। नम वायु में रहने पर लोहे की वस्तुओं पर भूरे रंग की परत जमा हो जाती है, जो आयरन ऑक्साइड होती है। जिसे आम भाषा में जंग लगना कहते हैं। लोहे पर पेंट करने से नम वायु का प्रभाव नहीं पड़ता है।

प्रश्न 19. तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?

उत्तर:- तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थ ऑक्सीजन से क्रिया करके विकृतगंधी हो जाते हैं, जिससे उनके स्वाद और गंध बदल जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। जबकि कम सक्रिय नाइट्रोजन ऐसे खाद्य पदार्थों से क्रिया नहीं करते हैं| इसी कारण तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों की थैलियां एवं बर्तनों से ऑक्सीजन हटाकर नाइट्रोजन भर दिया जाता है|

प्रश्न 20. निम्न पदों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक का एक – एक उदाहरण दीजिए:

(a) संक्षारण

(b) विकृतगंधिता

उत्तर:- संक्षारण:- जब धातुएँ नमी, वायु इत्यादि के संपर्क में आती हैं तो धातुओं का ऊपरी परत धीरे-धीरे अवांछित पदार्थों जैसे – ऑक्साइड, हाइड्रोक्साइड, सल्फाइड इत्यादि में परिवर्तित होने लगता है। इसी कारण धातुएँ नष्ट होने लगती हैं| धातुओं के नष्ट होने की यह प्रक्रिया ही संक्षारण कहलाती है|

उदाहरण: लोहे में जंग लगना।

विकृतगंधिता:- तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों का गंध तथा स्वाद कुछ समय बाद बदलने लगता है अर्थात् वे खराब होने लगते हैं और खाने योग्य नहीं होते हैं| इसका कारण है खाद्य पदार्थों का ऑक्सीकरण होना| खाद्य पदार्थों के खराब होने की इस प्रक्रिया को विकृतगंधिता कहते हैं|

उदाहरण: यदि चिप्स को वायुरोधी थैले में न रखा जाए तो वह कुछ समय बाद विकृतगंधिता हो जाता है| यानी खराब हो जाता है|

निष्कर्ष,

इस लेख में हमने Class 10 Science Chapter 1 का Question और Answer in Hindi में जाना । उम्मीद है आपको सभी प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे, ताकि वो लोग भी इसके बारे मे जान सकें।

Tags:

Class 10 / Science

Leave a Comment