आत्मकथा (Autobiography) का अर्थ, परिभाषा, अंतर, विशेषताएं एवं तत्व

Posted on

इस आर्टिकल में हम आत्मकथा किसे कहते हैं उसका अर्थ, परिभाषा, अंतर,उदाहरण, विशेषताएं एवं तत्व विस्तार से पढ़ेंगे. Atmakatha in hindi.

आत्मकथा किसे कहते हैं

गद्य रचना में लेखक स्वयं अपने जीवन की स्मरणीय घटनाओँ का क्रमबद्ध वर्णन एवं विश्लेषण करता है, उसे आत्मकथा कहते हैं।

आत्मकथा को अंग्रेजी में क्या कहते हैं

आत्मकथा को अंग्रेजी में Autobiography कहते हैं |

आत्मकथा की विशेषताएं

आत्मकथा की विशेषताएं – घटनों की क्रमबद्धता, लेखक का आत्मनिरीक्षण से युक्त दृष्टिकोण, उसकी तटस्थता, घटना के समय उत्पन्न भावों एवं तत्कालीन प्रभावों की कुशल अभिव्यक्ति आदि आत्मकथा – साहित्य की विशेषताएँ हैं |

आत्मकथा के तत्व

आत्मकथा के तत्वक्रमबद्धता, आत्मनिरीक्षण, दृष्टिकोण, तटस्थता, घटना के समय उत्पन्न भावों एवं तत्कालीन प्रभावों की कुशल अभिव्यक्ति आदि |

जीवनी व आत्मकथा में क्या अंतर है?

जीवनी (Biography) और आत्मकथा (Autobiography) में अन्तर जानने के लिए आप हमारे इस लेख को पढ़े – जीवनी और आत्मकथा में अंतर

हिंदी के प्रमुख आत्मकथा लेखकों के नाम

  1. डॉ० राजेन्द्रप्रसाद
  2. वियोगी हरि
  3. बाबू श्यामसुन्दरदास
  4. सुमित्रानन्दन पन्त
  5. वृन्दावनलाल वर्मा
  6. हरिवंशराय बच्चन
  7. यशपाल

आत्मकथा के उदाहरण

नीचे मैंने आपको कुछ आत्मकथा के उदाहरण दिए है |

क्रमांक आत्मकथा  लेखक
1.क्या भूलूँ क्या याद करूँहरिवंश राय बच्चन
2.नीड़ का निर्माण फिरहरिवंश राय बच्चन
3.मेरी असफलताएँबाबू गुलाब राय
4.अपनी धरती अपने लोगरामविलास शर्मा

FAQs: आत्मकथा से जुड़े कुछ प्रश्नोंत्तर

प्रश्न 1. महात्मा गांधी की आत्मकथा का क्या नाम है?

उत्तर: ” द स्टोरी ऑफ़ माय एक्सपेरिमेंट्स विथ ट्रुथ ” (The Story of My Experiments with Truth) – मूल शीर्षक – “સત્યના પ્રયોગો અથવા આત્મકથા

प्रश्न 2. गांधीजी ने अपनी आत्मकथा किस भाषा में लिखी है?

उत्तर: गांधीजी ने अपनी आत्मकथा गुजराती भाषा में लिखी है।

प्रश्न 3. ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ उपन्यास किसने लिखा?

उत्तर: ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ उपन्यास ”आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी” ने लिखा था

प्रश्न 4. सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा का क्या नाम है?

उत्तर: सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा ” प्लेइंग इट माई वे ” है |

प्रश्न 5. बाबर की आत्मकथा का नाम क्या है?

उत्तर: बाबर की आत्मकथा का नाम ” बाबरनामा’ या ‘तुज़्क़ ए बाबरी ” है|

प्रश्न 6. पी.टी. उषा की आत्मकथा का क्या नाम है?

उत्तर: पी.टी. उषा की आत्मकथा का ” गोल्डन गर्ल ” नाम है?

प्रश्न 7. किसकी आत्मकथा का शीर्षक गोल है?

उत्तर: मेजर ध्यानचंद की आत्मकथा का शीर्षक ” गोल ” है |

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो आप कृपया करके इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप नीचे दिए गए Comment Box में जरुर लिखे।

Tags:

Education / hindi grammar

Leave a Comment