नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) हर वर्ष भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, फिजियोलॉजी या मेडिसिन, अर्थशास्त्र और शांति के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। अभी तक सबसे अधिक नोबल पुरस्कार अमेरिका के लोगों को मिले है ।
Nobel Prize – नोबेल पुरस्कार की सम्पूर्ण जानकारी
क्षेत्र | भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, फिजियोलॉजी या मेडिसिन, अर्थशास्त्र और शांति |
धनराशि | 10 लाख डॉलर |
प्रथम पुरस्कार | 1901 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.nobelprize.org |
Nobel Puraskar Kya Hai – Nobel Prize in Hindi

वर्ष 1938 में रिचर्ड कून, वर्ष 1939 में अडोल्फ बूटेनांट और गेरहार्ड डोमाक को नामांकित किया गया था। दूसरे विश्व युध्द के समाप्त होने के बाद ही उन्हें पुरस्कार दिया जा सका, और पुरस्कार की राशि उन्हें नहीं दी गई।
नोबेल पुरस्कार का इतिहास
यह पुरस्कार नोबल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोवल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया। यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डॉलर की राशि प्रदान की जाती है।
अल्फ्रेड नोबेल ने कुल 355 आविष्कार किए जिनमें वर्ष 1867 में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था। नोबल को डायनामाइट तथा इस तरह के विज्ञान के अनेक आविष्कारों की विध्वंसक शक्ति की बखूबी समझ थी। साथ ही विकास के लिए निरंतर नए अनुसंधान की जरूरत का भी भरपूर अहसास था।
दिसंबर 1896 में मृत्यु के पूर्व अपनी विपुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्यापकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के व्याज से नोबल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।
नोबल फाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 को हुई तथा वर्ष 1901 से नोबल पुरस्कार दिया जाने लगा । अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1968 से की गई। पहला नोबल शांति पुरस्कार वर्ष 1901 में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया। लेकिन अल्फ्रेड नोबल की मौत के बाद जब उनका वसीयतनामा खोला गया तो उनके परिवार वाले दंग रह गए। उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि नोवल अपनी सारी संपत्ति इन पुरस्कारों के नाम कर जाएंगे। पाँच साल तक उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया, लेकिन फिर वर्ष 1901 में नोबल पुरस्कार की शुरुआत की गयी।
पिछले 121 सालों में नोवल पुरस्कारों की दुनिया में बहुत कुछ हो चुका है। यह पुरस्कार केवल जीवित लोगों को ही दिया जा सकता है। लेकिन मरणोपरांत भी यह पुरस्कार कुछ लोगों को दिया गया है।
नोबेल पुरस्कार विजेताओं को क्या मिलता है?
प्रत्येक नोबेल पुरस्कार विजेताओं को निम्न चीजें मिलती है।
- एक स्वर्ण पदक
- एक प्रशस्ति पत्र वाला डिप्लोमा
- एक राशि 10 लाख डॉलर अगर एक ही कैटेगरी में एक से ज़्यादा विजेता हों, तो ईनाम की राशि बाट दी जाती।
वो लोग जिन्होंने नोबेल पुरस्कार नहीं लिया
कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने नोबेल पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया था। वर्ष 1964 में फ्रांस के ज्यां पॉल सात्र ने पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद वर्ष 1973 में विएतनाम के ले डुक थो ने देश के राजनीतिक हालात के चलते पुरस्कार लेने से मना कर दिया था।
वो व्यक्ति जिन्हें मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ
तीन ऐसे भी व्यक्ति है जिन्हें नोबेल पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया। सबसे पहले वर्ष 1931 में एरिक एक्सेल कार्लफेल्ट को साहित्य के लिए दिया गया और वर्ष 1961 में डाग हामरशोल्ड को शांति पुरस्कार दिया गया। एरिक एक्सेल कार्लफेल्ट और डाग हामरशोल्ड की मौत नामांकन और पुरस्कार दिए जाने के बीच हुई थी।
नोट:- वर्ष 1974 में नियम बदल दिया गया कि मरणोपरांत किसी भी व्यक्ति को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जायेगा।
वर्ष 2011 ने कनाडा के राल्फ स्टाइनमन को चिकित्या (फिजियोलॉजी या मेडिसिन) के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया लेकिन जब राल्फ स्टाइनमन का नाम चुना गया उस समय नोबल कमिटी को इस बात का अनुमान नहीं था कि राल्फ स्टाइनमन की तीन दिन पहले मौत हो चुकी है।
मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार विजेता सूची
- एरिक एक्सेल कार्लफेल्ट (1931)
- डाग हामरशोल्ड (1961)
- राल्फ स्टाइनमन (2011)
भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता कौन – कौन थे?
भारत के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची ये रही:
- रवीन्द्रनाथ टैगोर (साहित्य – 1913)
- सी० वी० रमन (भौतिक विज्ञान – 1930)
- हरगोबिंद खुराना (चिकित्सा – 1968)
- मदर टेरेसा (शांति – 1979)
- सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर (भौतिक विज्ञान – 1983)
- अमर्त्य सेन (आर्थिक विज्ञान – 1998)
- वेंकटरमन रामकृष्णन (रसायन – 2009)
- कैलाश सत्यार्थी (शांति – 2014)
- अभिजीत बनर्जी (अर्थशास्त्र – 2019)
नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची
नोबेल पुरस्कार 2006 विजेताओं की सूची
भौतिकी | जॉन सी. माथेर (सं. रा. अमेरिका) और जॉर्ज एफ. स्मूट (सं. रा. अमेरिका) |
रसायन विज्ञान | रोजर डी. कोर्नबर्ग (सं. रा. अमेरिका) |
साहित्य | ओरहान पामुक (तुर्की) |
फिजियोलॉजी या मेडिसिन | एंड्रयू जेड फायर (सं. रा. अमेरिका) और क्रेग सी. मेलो (सं. रा. अमेरिका) |
अर्थशास्त्र | एडमंड एस फेल्प्स (सं. रा. अमेरिका) |
शांति | मुहम्मद यूनुस और ग्रामीण बैंक |
नोबेल पुरस्कार 2017 विजेताओं की सूची
फिजियोलॉजी या मेडिसिन | जेफरी सी. हॉल, माइक रोशबैश और माइकल डब्ल्यू. यंग |
भौतिकी | रेनर वीज, बैरी सी. बैरिश और किप एस. थॉर्न |
रसायन विज्ञान | जैकस डुबोशे (स्विट्जरलैंड), जोएकिम फ्रैंक (जर्मनी) और रिचर्ड हेण्डरसन (ब्रिटेन) |
शांति | इंटरनेशनल कैम्पेन टू अबोलिश न्यूक्लियर वेपन्स |
साहित्य | काजुओ इशीगुरो (ब्रिटिश) |
अर्थशास्त्र | रिचर्ड एच. थेलर |
नोबेल पुरस्कार विजेता सूची 2022
क्षेत्र | विजेता |
रसायन विज्ञान | कैरोलिन बर्टोज़ि (USA), मोर्टन मेल्डाल (डेनमार्क) और के. बैरी शार्पलेस (USA) |
भौतिकी | एलेन आस्पेक्ट (फ्रांस), जॉन एफ क्लॉसर (पासाडेना, कैलीफोर्निया) और एंटोन ज़िलिंगर (ऑस्ट्रिया) |
फिजियोलॉजी या मेडिसिन | स्वंते पाबो |
साहित्य | एनी अर्नॉक्स |
अर्थशास्त्र | बेन एस. बर्नानके, डगलस डब्ल्यू. डायमंड और फिलिप एच. डाइबविग |
शांति | एलेस बियालियात्स्की, मेमोरियल, और सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज |
संबंधित: नोबेल पुरस्कार विजेता सूची 2022 | Nobel Prize 2022 Winners List
नोबेल पुरस्कार विजेता सूची 2023
भौतिकी | पियरे एगोस्टिनी (फ्रांस), फ़ेरेन्क क्रॉस्ज़ (हंगरी), ऐनी एल’हुइलियर (फ्रांस) |
रसायन विज्ञान | मौंगी जी. बावेंडी (USA), लुईस ई ब्रूस (USA), एलेक्सी आई. एकिमोव (USA) |
साहित्य | जाॅन फॉर्स |
फिजियोलॉजी या मेडिसिन | कातालिन कारिको, ड्रू वीसमैन |
अर्थशास्त्र | क्लाउडिया गोल्डिन (USA) |
शांति | नर्गेस मोहम्मदी (ईरान) |
संबंधित: नोबेल पुरस्कार विजेता सूची 2023 | Nobel Prize 2023 Winners List
नोबेल पुरस्कार विजेता सूची 2024
पुरस्कार वितरण | 10 दिसंबर 2024 (समारोह) |
भौतिकी | जॉन जे. हॉपफील्ड, जेफ्री ई. हिंटन |
रसायन विज्ञान | डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर |
साहित्य | हान कांग |
फिजियोलॉजी या मेडिसिन | विक्टर एम्ब्रोस, गैरी रुवकुन |
अर्थशास्त्र | डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन |
शांति | निहोन हिडांक्यो |
संबंधित प्रश्न (FAQs)
उत्तर: 1901 में
उत्तर: रवीन्द्रनाथ टैगोर नोबेल पुरस्कार के पहले भारतीय विजेता थे।
यह भी देखें,
अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे, ताकि वो लोग भी इसके बारे मे जान सकें।