प्रतीप अलंकार (Prateep Alankar) की परिभाषा उदाहरण सहित

Posted on

इस आर्टिकल में हम प्रतीप अलंकार – Prateep Alankar in Hindi पढेंगे, तो चलिए विस्तार से पढ़ते हैं प्रतीप अलंकार (Prateep Alankar) की परिभाषा और उदाहरण

प्रतीप अलंकार की परिभाषा

प्रतीप शब्द का अर्थ है— विपरीत । इस अलंकार में उपमा अलंकार से विपरीत स्थिति होती है। 

अर्थात्

 जहां उपमान का अपकर्ष वर्णित हो, वहाँ प्रतीप अलंकार होता है। प्रसिद्ध उपमान को उपमेय रूप में कल्पित किया जा सकता है।

प्रतीप अलंकार के लक्षण या पहचान चिन्ह

उपमा का उल्टा (प्रसिद्ध उपमान को उपमेय बना देना) ही प्रतीप अलंकार के लक्षण है।

प्रतीप अलंकार के उदाहरण

मुख(उपमान) सा चन्द्र(उपमेय) है।

—:अथवा:—

देत मुकुति सुन्दर हरषि, सुनि परताप उदार।
है तेरी तरवार सी, कालिंदी की धार।।

स्पष्टीकरण— प्राय: तलवार की तुलना नदी की तेज धार से की जाती है, किन्तु यहाँ कलिन्दी की धार (उपमान) को तलवार की धार(उपमेय) के समान बताया गया है; अत: उपर्युक्त उदाहरण में प्रसिद्ध उपमान का अपकर्ष होने के कारण प्रतीप अलंकार है।

निष्कर्ष,

इस आर्टिकल में हमने पढ़ा प्रतीप अलंकार (Prateep Alankar) के बारे मेंअगर अभी भी आपको कुछ समझ नहीं आया हो तो आप नीचे comment करके अपना सवाल पुछ सकते हो।

यह भी देखें,

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे दूसरे लोगों के साथ शेयर जरूर करे ताकि वो भी इसके बारे में जान सके।

Tags:

hindi grammar

Leave a Comment