संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं, संयुक्त व्यंजन कितने होते हैं और उदाहरण

Posted on

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम हिंदी वर्णमाला के संयुक्त व्यंजन (Sanyukt Vyanjan) के बारे में पढ़ेगें। हम विस्तार से जानेंगे संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं, संयुक्त व्यंजन कितने प्रकार के होते हैं, और संयुक्त व्यंजन के उदाहरण। चलिए अब हम संयुक्त व्यंजन के बारे में पढ़ते हैं:

संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं

जो व्यंजन दो या दो से अधिक व्यंजनों से मिलकर बना होता हैं वह व्यंजन संयुक्त व्यंजन कहलाता हैं।

संयुक्त व्यंजन कितने होते हैं

संयुक्त व्यंजन चार होते हैं

  1. क्ष = (क् + ष)
  2. ज्ञ = (ज् + ञ)
  3. त्र = (त् + र)
  4. श्र = (श् + र)

संयुक्त व्यंजन को व्यंजन गुच्छ भी कहते हैं। इसकी पहचान यही है कि एक से अधिक व्यंजन एक साथ आकर गुथ जाते हैं, तथा इस व्यंजनों के मध्य कोई स्वर नहीं आता है। उदाहरण:

सप्ताह – प् + त

राष्ट्रीय – ष् + ट् + र

स्त्री – स् + त् + र

लक्ष्य – क् + श् + य

स्वप्न – प् + न

विख्यात – ख् + य

  • व्यंजन द्वित्व — जब समान व्यंजन संयुक्त व्यंजन होते हैं तब वह व्यंजन द्वित्व कहलाते हैं, उदाहरण: पक्का, बच्चा, अड्डा, अस्सी, नब्बे, सत्तर, इक्का आदि।

नोट— हिंदी में दो महाप्राण व्यंजन कभी द्वित्व होकर नहीं आते। पहला व्यंजन हमेशा अल्पप्राण ही होगा उदाहरण: मक्खी, मटठा, पत्थर, बुद्धू, अच्छा आदि।

संयुक्त व्यंजन के 20 शब्द

  1. रक्षा
  2. कक्षा
  3. शिक्षा
  4. पक्षी
  5. पत्र
  6. नेत्र
  7. पुत्र
  8. मित्र
  9. यज्ञ
  10. आज्ञा
  11. ज्ञान
  12. विज्ञान
  13. संज्ञा
  14. श्रम
  15. श्रमिक
  16. विश्रम
  17. श्रुतलेख
  18. परिश्रम
  19. अज्ञात 
  20. श्रेष्ठ 

Tags:

Hindi / hindi grammar

Leave a Comment