प्रतिशत (Percentage)

Posted on

प्रतिशत का अर्थ “प्रति सैकड़ा” या “प्रत्येक सौ पर” या “शतांश” होता हैं। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि प्रतिशत वह भिन्न है जिसका हर 100 होता है। इसे प्रतिशतता भी कहते हैं। और प्रतिशत को “%” चिन्ह द्वारा प्रदर्शित करते हैं। इसे अंग्रेजी में Percentage (परसेंटेज) कहते हैं।

जैसे—

25% का अर्थ है 100 में 25 अर्थात् 25/100 = 1/4 = 0.25 अर्थात् एक चौथाई

50% का अर्थ है 100 में 50 अर्थात् 50/100 = 1/2 = 0.5 अर्थात् आधा

उपर्युक्त उदाहरणों में यह स्पष्ट होता है कि “प्रतिशत एक भिन्न है जिसका हर हमेशा 100 रहता है और अंश प्रतिशत की संख्या होती है।”

उदाहरण – 1

जैसे x प्रतिशत का तात्पर्य है किसी वस्तु के 100 बराबर भागों में से x भाग इसे x% लिखा जाता है।

स्पष्ट है कि x%= x/100

उदाहरण – 2

दूसरे शब्दों में हम कह सकते है कि प्रतिशत वह भिन्न है जिसका हर हमेशा 100 होता है जैसे –

  • 20% = 25/100 = 1/4
  • 10% = 10/100 = 1/10 इत्यादि।

Percentage Kaise Nikale – प्रतिशत कैसे निकालते हैं?

नीचे यहाँ मैंने आपको बताया है कि Percentage कैसे निकले और Percentage निकालने का Formula क्या है।

किसी दी गई संख्या या भिन्न का प्रतिशत निकालने के लिए उस दी गई संख्या या भिन्न में 100 से गुणा किया जाता है तथा गुणा करने पर जो संख्या प्राप्त होती है उसी संख्या में % का चिन्ह लगाकर लिखते हैं तथा वही संख्या प्रतिशत कहलाती है।

उदाहरण:

प्रतिशत (Percentage)

प्रतिशत को भिन्न में बदलना 

किसी प्रतिशत को भिन्न में बदलने के लिए उसे 100 से भाग दिया जाता है।

उदाहरण:

प्रतिशत (Percentage)

किसी भिन्न को प्रतिशत में बदलना

किसी भिन्न को प्रतिशत में बदलने के लिए उसे 100 से गुणा किया जाता है।

उदाहरण:

प्रतिशत (Percentage)
भिन्न111⁄21⁄31⁄41⁄51⁄61⁄71⁄81⁄91⁄10
प्रतिशत 100%50%25%20%10%

100 का 20% कितना होगा?

प्रतिशत (Percentage)

अत: 100 का 20%, 20 ही होगा।

प्रतिशत निकालने का सूत्र क्या है?

दी गयी संख्या को अगर % में बदलना है तो उसे 100 से गुणा करते है और अगर दी गयी संख्या % में है और उसे भिन्न या संख्या में बदलना है तो उसमे 100 से भाग दिया जाता है।

100 का 25% कितना होगा?

हल: 100×25/100

100×25/100

25

अत: 100 का 25%, 25 ही होगा।

100 का 3% कितना होगा?

हल: 100×3/100

100×3/100

3

अत: 100 का 3%, 3 ही होगा।

यह भी देखें,

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो आप कृपया करके इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप नीचे दिए गए Comment Box में जरुर लिखे।

Tags:

maths

Leave a Comment