नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय | Neeraj Chopra Biography in Hindi

Posted on

आज के इस आर्टिकल में हम नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय (Neeraj Chopra Biography in Hindi) पढ़ेगें, तो चलिए विस्तार से पढ़ते है नीरज चोपड़ा के जीवन के बारे में- नीरज चोपड़ा एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी हैं।

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय

नीरज चोपड़ा का संक्षिप्त जीवन परिचय | Neeraj Chopra Biography in Hindi

नामनीरज चोपड़ा
जन्म24 दिसंबर 1997
जन्म – स्थानखंडरा, पानीपत (हरियाणा)
पिता का नामसतीश कुमार
माता का नामसरोज देवी
खेलट्रैक और फील्ड
प्रतिस्पर्धाभाला फेंक
राष्ट्रीयताभारतीय

नीरज चोपड़ा का संक्षिप्त जीवन परिचय | Neeraj Chopra Biography

नीरज चोपड़ा एक भारतीय खिलाड़ी हैं। इनका जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा राज्य के पानीपत जिले के खंडरा गांव में हुआ हैं। नीरज चोपड़ा एक किसान परिवार से हैं, इनके पिता का नाम सतीश कुमार हैं और इनकी माता का नाम सरोज देवी हैं। इनकी शिक्षा डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ में हुई थी।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने भारत को गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) दिलाकर भारतीय खेल जगत में इतिहास रच दिया हैं जिसमे उन्होंने जैवलिन थ्रो के फाइनल में 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गये हैं ।

पुरस्कार एवं सम्मान

  • अर्जुन पुरस्कार – 2018
  • मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार – 2021
  • पदम श्री -2022
  • परम विशिष्ट सेवा – 2022

खेल में उपलब्धियां

  • एशियाई जूनियर चैंपियनशिप – रजत पदक (2016)
  • वर्ल्ड जूनियर प्रतियोगिता – स्वर्ण पदक (2016)
  • एशियन प्रतियोगिता – स्वर्ण पदक (2017)
  • राष्ट्रमंडल खेल – स्वर्ण पदक (2018)
  • एशियाई खेल – स्वर्ण पदक (2018)
  • ओलंपिक खेल – स्वर्ण पदक (2020)
  • विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप – स्वर्ण पदक (2023)
प्रश्न: नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में कौन-सा पदक जीता है?

उत्तर: नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में स्वर्ण पदक जीता है।

प्रश्न: नीरज चोपड़ा कहां के रहने वाले हैं?

उत्तर: नीरज चोपड़ा हरियाणा राज्य के पानीपत जिले के खंडरा गांव के रहने वाले हैं।

प्रश्न: नीरज चोपड़ा किस खेल से संबंधित है

उत्तर: नीरज चोपड़ा भाला फेंक खेल से संबंधित है

FAQs –

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे दूसरे लोगों के साथ शेयर जरूर करे ताकि वो भी इसके बारे में जान सके।

Tags:

Biography

Leave a Comment