रामधारी सिंह दिनकर का हिंदी साहित्य में योगदान क्या है? वर्णन कीजिए।

प्रश्न: रामधारी सिंह दिनकर का हिंदी साहित्य में योगदान क्या है? वर्णन कीजिए।

अथवा

प्रश्न: रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का साहित्य में स्थान बताइए।

उत्तर: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी को हिंदी साहित्य जगत में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त है। रामधारी सिंह दिनकर की गणना आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ कवियों में की जाती है, हिंदी काव्य जगत में क्रांति, ओज और प्रेम के सर्जक के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

विशेष रूप राष्ट्रीय चेतना एवं जागृति उत्पन्न करने वाले कवियों में दिनकर विशिष्ट स्थान है। उनकी भाषा में ओज और भावो में क्रांति की ज्वाला। अतीत के चित्रों को अपनी भावना के अनुरूप अलंकृत करने की दृष्टि से, कोई भी कवि उनकी समता नहीं कर पाया है। दिनकर जी भारतीय संस्कृति के रक्षक, क्रांतिकारी चिंतक, अपने युग का प्रतिनिधित्व करने वाले अमर कवि और भारतीय जन – जीवन के निर्भीक शंखनाद हैं।

हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि दिनकर जी का आलोक केवल काव्य – लोक तक ही सीमित नहीं है। उनकी प्रखर रश्मियों ने हिंदी के गद्य – लोक का भी आलोकित किया है। दिनकर जी हिंदी साहित्य के समर्थ राष्ट्रीय कवि, मनीषी, विचारक, सुधी समीक्षक और श्रेष्ठ निबंधकार के रूप में प्रतिष्ठित है। इस प्रकार दिनकर जी ने हिंदी साहित्य जगत की महान सेवा की है। अत: आधुनिक साहित्य के प्रणेताओं में रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी का स्थान दिनकर अर्थात् (सूर्य) के समान सर्वोच्च है।

हमें उम्मीद है कि “रामधारी सिंह दिनकर का हिंदी साहित्य में योगदान” पर आधारित यह लेख आपको पसंद आया होगा। स्टडी नोट्स बुक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए व्यापक नोट्स प्रदान करती है।

Leave a Comment