Mother Teresa Questions and Answers (Solutions)

Posted on

इस लेख में आपको Mother Teresa से सम्बन्धित Questions and Answers का Notes हिंदी में दिया गया है जिसे आप अपने कापी (notebook) में लिख सकते है। जो परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही उपयोगी है।

Mother Teresa Questions and Answers in Hindi (Solutions)

Q. मदर टेरेसा ने अनाथ बच्चों का पहला बाल भवन खोला

  1. सन् 1551 ई० में
  2. सन् 1962 ई० में
  3. सन् 1952 ई० में
  4. सन् 1092 ई० में

Answer: सन् 1952 ई० में

Q. भारत सरकार द्वारा उन्हें किस उपाधि से अलंकृत किया –

  1. भारत रत्न
  2. पद्मश्री
  3. महात्मा
  4. इनमे से कोई नहीं

Answer: पद्मश्री

Q. मदर टेरेसा का जन्म कहाँ हुआ ?

  1. भारत
  2. रूस
  3. अमेरिका
  4. युगोस्लाविया

Answer: युगोस्लाविया

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

1. मदर टेरेसा अल्पायु में ही नन (ईसाई सेविका) बन गई |

2. मदर टेरेसा ने सेवा कार्य को अकेले ही शुरू किया |

3. अनाथ बच्चो के लिए पहला बाल भवन निर्मल फ्रइडे होम खोला |

4. उन्होंने भारत तथा दूसरे देशों में बच्चों के लिए शिशु भवन स्थापित किए |

5. उन्होंने पुरस्कार में मिलने वाली सम्पूर्ण राशि अनाथ, बेसहारा बच्चों और पीड़ित लोगों की सेवा में लगा दी |

प्रश्नों के उत्तर दीजिए

प्रश्न 1. मदर टेरेसा का जन्म कब और कहाँ हुआ ?

उत्तर – मदर टेरेसा का जन्म 27 अगस्त सन् 1910 ई० को यूगोस्लाविया में हुआ था |

प्रश्न 2. मदर टेरेसा ने सड़क के किनारे असहाय व बीमार युवती को देखकर क्या किया ?

उत्तर – मदर टेरेसा ने सड़क के किनारे असहाय व बीमार युवती को देखकर उनका हृदय द्रवित हो उठा | वे उस युवती को तुरंत अस्पताल ले गईं | उन्होंने उसकी बहुत देखभाल की, किंतु वह युवती को बचा न सकीं |

प्रश्न 3. मदर टेरेसा ने किस स्कूल में और कितने वर्षों तक अध्यापन कार्य किया ?

उत्तर – मदर टेरेसा जी ने कोलकाता के सेंट मार्गरेट स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर रहते हुए लगभग 20 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया |

प्रश्न 4. मदर टेरेसा द्वारा कुष्ठ आश्रम कब और कहाँ खोला गया ?

उत्तर – मदर टेरेसा ने कुष्ठ आश्रम सन् 1957 ई० में शांतिनगर में खोला |

प्रश्न 5. मदर टेरेसा द्वारा निर्मल भवन में किनके संरक्षण व इलाज की व्यवस्था है ?

उत्तर – मदर टेरेसा द्वारा निर्मल भवन में पोलियो और अन्य खतरनाक बीमारीयों के इलाज की व्यवस्था है |

प्रश्न 6. मदर टेरेसा को कब और किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है ?

उत्तर – मदर टेरेसा को भारत सरकार द्वारा सन् 1962 ई० में “पद्म श्री” से सम्मानित किया गया | और सन् 1972 में स्वीडन में “नोबेल” पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

प्रश्न 7. मदर टेरेसा का निधन कब हुआ ?

उत्तर – मदर टेरेसा का निधन 5 सितंबर सन् 1997 ई० को कोलकाता, भारत में हुआ था |

प्रश्न 8. मदर टेरेसा का वास्तविक नाम क्या था?

उत्तर – मदर टेरेसा का वास्तविक नाम अग्नेसे गोंकशे बोजशियु था।

प्रश्न 9. क्या मदर टेरेसा की शादी हुई थी?

उत्तर – मदर टेरेसा की शादी नहीं हुई थी।

प्रश्न 10. मदर टेरेसा के परिवार के सदस्यों के क्या नाम थे?

उत्तर – मदर टेरेसा के पिता का नाम निकोला बोयाजू तथा माता का नाम द्राना बोजायू था।मदर टेरेसा जब मात्र आठ साल की भी तभी इनके पिता का निधन हो गया।पाँच भाई – बहनों में सबसे छोटी थी।

प्रश्न 11. मदर टेरेसा भारत क्यों गईं?

उत्तर – जब मदर टेरेसा 18 वर्ष की थीं तब वह भारत में मिशन के साथ ननों के एक समुदाय, धन्य वर्जिन मैरी के संस्थान में लोरेटो की बहनों में शामिल होने के लिए आयरलैंड गईं थी। बाद में वह कलकत्ता में आदेश के स्कूल में एक शिक्षक के रूप में काम करने के लिए भारत आई।

प्रश्न 12. क्या मदर टेरेसा को भारत रत्न पुरस्कार मिला है?

उत्तर – हाँ मदर टेरेसा को भारत रत्न पुरस्कार 1980 में मिला था।


मदर टेरेसा कौन हैं

मदर टेरेसा, जिनका असली नाम अगनेस गोंझा बोयाजिजू था, मदर टेरेसा जी एक अच्छी समाज सेविका थी वे समाज में रहने वाले गरीबो की और पीड़ितों की भी मदद करती थी। इनका जन्म 26 अगस्त, 1910 को उस्कुब, उस्मान साम्राज्य (आज का सोप्जे, उत्तर मैसिडोनिया) में हुआ था।

मदर टेरेसा को विभिन्न सम्मानों से नवाजा गया, जिनमें उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) भी सम्मानित किया गया। वे 5 सितंबर, 1997 को कोलकाता में अपनी आखिरी सांस लीं। मदर टेरेसा के जीवन और सेवा कार्यों ने उन्हें एक महान हस्ती बनाया और उनकी यात्रा को देश-विदेश में प्रशंसा और सम्मान का हिस्सा बनाया।

Mother Teresa Questions Answers – अगर आपके किताब (Book) में कोई और प्रश्न (Questions) है जिसका उत्तर (Answers) आप जानना चाहते है तो उस प्रश्न को आप नीचे Comment Box में जरुर लिखे | जल्द ही उस प्रश्न का उत्तर इस लेख में जोड़ दिया जायेगा |

Tags:

Question Answer

Leave a Comment