दूरी और विस्थापन में अंतर | Difference Between Distance and Displacement in Hindi

Posted on

दूरी और विस्थापन में अंतर (Difference between distance and displacement) क्या होता है? आज के इस लेख में हम बहुत ही सरल भाषा में पढ़ेगें जो परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही उपयोगी है।

दूरी और विस्थापन में अंतर: Difference Between Distance and Displacement in Hindi, duri aur visthapan me antar.

दूरी की परिभाषा: किसी भी गतिमान वस्तु द्वारा तय किए गए पथ की लम्बाई को दूरी कहते है। दूरी को अंग्रेजी में ‘Distance‘ कहते है।

विस्थापन की परिभाषा: गतिमान वस्तु की अंतिम तथा प्रारंभिक स्थितियों के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते है। विस्थापन को अंग्रेजी में ‘Displacement‘ कहते है।

Difference between distance and displacement in hindi | दूरी और विस्थापन में अंतर

दूरी और विस्थापन में प्रमुख अंतर निम्नलिखित इस प्रकार है। Duri aur Visthapan Mein Antar:–

क्रमांकदूरी (Distance)विस्थापन (Displacement)
1.किसी भी गतिमान वस्तु द्वारा तय किए गए पथ की लम्बाई को दूरी कहते है।गतिमान वस्तु की अंतिम तथा प्रारंभिक स्थितियों के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते है।
2.दूरी एक अदिश राशि है।विस्थापन एक सदिश राशि है।
3.वस्तु द्वारा तय दूरी कभी भी शून्य नही हो सकती है अर्थात् यह धनात्मक होती है।विस्थापन धनात्मक, ऋणात्मक अथवा शून्य हो सकता है।
4.दूरी का मान विस्थापन से बड़ा अथवा इसके बराबर हो सकता है। कभी भी विस्थापन से छोटा नही हो सकता है।विस्थापन का मान दूरी से कम अथवा दूरी के बराबर हो सकता है।
5.दूरी वस्तु द्वारा तय किए गए मार्ग पे निर्भर करती है।विस्थापन वस्तु द्वारा तय किए गए मार्ग पर निर्भर नही करता है।
Duri aur visthapan mein antar – Rajesh Sir Classes

यह भी देखें,

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो आप कृपया करके इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप नीचे दिए गए Comment Box में जरुर लिखे ।

Tags:

Question Answer / Science

Leave a Comment