Bharat Ratna 2024: 5 लोगों को भारत रत्न दिया गया, पढ़िए पूरी लिस्ट

Posted on

Bharat Ratna 2024: इस साल 2024 में 5 लोगों को भारत रत्न दिया जाएगा। अब तक देश में 53 लोगो को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। भारत रत्न पुरस्कार 2024 पाँच व्यक्तियों को मिलेगा जिनके नाम कर्पूरी ठाकुर, लाल कृष्ण आडवाणी, चौधरी चरण सिंह, पी. वी. नरसिंह राव और डॉ. एम एस स्वामीनाथन है।

Bharat Ratna 2024
Bharat Ratna 2024

भारत रत्न भारतीय गणराज्य का सर्वोच्च नागरिक पुस्कार है। भारत रत्न पुस्कार की शुरुआत 1957 में की गई थी। भारत रत्न जाती, व्यवसाय, स्थिति या लिंग के भेदभाव के बिना, उच्चतम क्रम की असाधारण सेवा या प्रदर्शन की मान्यता के रूप में प्रदान किया जाता है।

भारत रत्न 2024 की List जारी कर दी गई है और इस बार यह पुरस्कार पांच लोगो को दी जायेगी।

Bharat Ratna 2024: 5 लोगों को भारत रत्न दिया गया, पढ़िए पूरी लिस्ट

2024 भारत रत्न पुरस्कार लिस्ट:

  1. कर्पूरी ठाकुर (2024)
  2. लाल कृष्ण आडवाणी (2024)
  3. चौधरी चरण सिंह (2024)
  4. पी. वी. नरसिंह राव (2024)
  5. एम एस स्वामीनाथन (2024)

1. कर्पूरी ठाकुर

श्री कर्पूरी ठाकुर को 23 जनवरी 2024 को भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की। कर्पूरी ठाकुर बिहार के एक प्रमुख राजनीतिक नेता थे जिन्होंने गरीबों, किसानों और दलितों के लिए काम किया। उन्हें “जननायक” के नाम से जाना जाता है। वे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे:

  • कर्पूरी ठाकुर का जन्म समस्तीपुर जिले के पितौंझिया गाँव (वर्तमान कर्पूरीग्राम) में हुआ था।
  • उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया और 26 महीने जेल में रहे।
  • वे 1967 में बिहार के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री बने।
  • वे 1970 और 1977 में बिहार के मुख्यमंत्री बने।
  • 17 फरवरी 1988 को उनका निधन हो गया।

2. लाल कृष्ण आडवाणी

श्री लाल कृष्ण आडवाणी को 09 फरवरी 2024 को भारत रत्न देने की घोषणा की है। लाल कृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक राष्ट्रीय पार्टी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे राम जन्मभूमि आंदोलन के नेता भी थे। उन्होंने 1998 से 2004 तक भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया और आतंकवाद से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।

3. चौधरी चरण सिंह

श्री चौधरी चरण सिंह को 09 फरवरी 2024 को भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की। चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री थे जिन्होंने गरीबों, किसानों और दलितों के लिए काम किया। उन्हें “किसानों के मसीहा” के नाम से जाना जाता है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे और उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। वे समाजवादी विचारधारा के समर्थक थे और उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए लड़ाई लड़ी।

4. पामुलापति वेंकट नरसिंह राव

श्री पी. वी. नरसिंह राव को 09 फरवरी 2024 को भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की। पामुलापति वेंकट नरसिंह राव भारत के 9वें प्रधानमंत्री थे जिन्होंने 1991 से 1996 तक कार्यभार संभाला। उन्हें “आर्थिक उदारीकरण के जनक” के रूप में जाना जाता है। नरसिंह राव को “दक्षिण का चाणक्य” और “आधुनिक भारत के निर्माता” के रूप में भी जाना जाता है। उन्हें “पीवी” के नाम से भी जाना जाता था। वे तेलुगु और अंग्रेजी भाषा के विद्वान थे।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:

  • नरसिंह राव का जन्म 28 जून 1921 को करीमनगर, तेलंगाना में हुआ था।

5. मनकोम्बु संबाशिवन स्वामीनाथन

डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन को 09 फरवरी 2024 को भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की। डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत में हरित क्रांति का जनक माना जाता है।

भारत रत्न क्यों दिया जाता है?

भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने देश के प्रति असाधारण योगदान दिया है। यह पुरस्कार कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

भारत रत्न पुरस्कार चयन प्रक्रिया कैसे होती है?

भारत रत्न (Bharat Ratna) पुरस्कारों का चयन प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक समिति द्वारा किया जाता है। समिति में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा उपसभापति शामिल होते हैं।

भारत रत्न पुरस्कार राशि कितनी मिलती है?

भारत रत्न पुरस्कार के साथ कोई धनराशि नहीं मिलती है

Bharat Ratna Award List: 1954 से 2024 तक (भारत रत्न विजेता लिस्ट)

  1. सी राजगोपालाचारी (1954)
  2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1954)
  3. सी.वी. रमन (1954)
  4. भगवान दास (1955)
  5. एम. विश्वरवैया (1955)
  6. जवाहरलाल नेहरू (1955)
  7. गोविंद बल्लभ पंत (1957)
  8. धोंडो केशव कर्वे (1958)
  9. बिधन चंद्र रॉय (1961)
  10. पुरुषोत्तम दास टंडन (1961)
  11. राजेंद्र प्रसाद (1962)
  12. जाकिर हुसैन (1963)
  13. पांडुरंग वामन काणे (1963)
  14. लाल बहादुर शास्त्री (1966)
  15. इंदिरा गांधी (1971)
  16. वी.वी. गिरी (1975)
  17. के. कामराज (1976)
  18. मदर टेरेसा (1980)
  19. विनोबा भावे (1983)
  20. खान अब्दुल गफ्फार खान (1987)
  21. एम.जी. रामचंद्रन (1988)
  22. भीमराव अंबेडकर (1990)
  23. नेल्सन मंडेला (1990)
  24. राजीव गांधी (1991)
  25. सरदार वल्लभभाई पटेल (1991)
  26. मोरारजी देसाई (1991)
  27. अबुल कलाम आजाद (1992)
  28. जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (1992)
  29. सत्यजीत रे (1992)
  30. गुलजारी लाल नंदा (1997)
  31. अरूणा आसफ अली (1997)
  32. एपीजे अब्दुल कलाम (1997)
  33. एम.एस. सुब्बूलक्ष्मी (1998)
  34. चिदंबरम सुब्रमण्यम (1998)
  35. जयप्रकाश नारायण (1999)
  36. अमर्त्य सेन (1999)
  37. गोपीनाथ बोर्दोलोई (1999)
  38. रविशंकर (1999)
  39. लता मंगेशकर (2001)
  40. बिस्मिल्लाह खान (2001)
  41. भीमसेन जोशी (2009)
  42. सी० एन० आर० राव (2014)
  43. सचिन तेंदुलकर (2014)
  44. मदन मोहन मालवीय (2015)
  45. अटल बिहारी वाजपेई (2015)
  46. प्रणव मुखर्जी (2019)
  47. नानाजी देशमुख (2019)
  48. भूपेन हजारीका (2019)
  49. कर्पूरी ठाकुर (2024)
  50. लाल कृष्ण आडवाणी (2024)
  51. चौधरी चरण सिंह (2024)
  52. पी. वी. नरसिंह राव (2024)
  53. एम एस स्वामीनाथन (2024)

Bharat Ratna: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर दिए गए

भारत रत्न पुरस्कार 2024 किसे मिला?

भारत रत्न पुरस्कार 2024 पाँच व्यक्तियों को मिलेगा जिनके नाम कर्पूरी ठाकुर, लाल कृष्ण आडवाणी, चौधरी चरण सिंह, पी. वी. नरसिंह राव और डॉ. एम एस स्वामीनाथन है।

भारत रत्न 1 वर्ष में अधिकतम कितने व्यक्तियों को दिया जा सकता है?

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार भारत रत्न 1 वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को दिया जा सकता है लेकिन साल 2024 में 5 व्यक्तियों को देने की घोषणा की गई है।

भारत रत्न में कितना पैसा मिलता है?

भारत रत्न के साथ कोई धनराशि यानि की पैसा नहीं मिलता है।

भारत रत्न प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी?

भारत रत्न प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला इंदिरा गांधी थी।

सबसे पहले भारत रत्न किसे मिला था?

सबसे पहले भारत रत्न सी राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी.वी. रमन को 1954 में दिया गया था।

भारत रत्न की शुरुआत कब हुई?

भारत रत्न की शुरुआत 1954 में हुई।

यह भी पढ़ें,

अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे, ताकि वो लोग भी इसके बारे मे जान सकें।

Tags:

Education / Question Answer

Leave a Comment