Contact Style About

Republic Day Essay In Hindi (गणतंत्र दिवस पर निबंध)

इस आर्टिकल में हम गणतंत्र दिवस पर निबंध (Republic Day Essay In Hindi) कैसे लिखा जाता हैं इसके बारे में जानेगें, जो परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही उपयोगी है।

Republic Day Essay In Hindi

गणतंत्र दिवस पर निबंध – Republic Day Essay In Hindi

रूपरेखा

  • प्रस्तावना
  • राष्ट्रीय ध्वज
  • राष्ट्रगान तथा नारे
  • महान देशभक्त
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • एकता, अखंडता अथा विकास
  • उपसंहार

प्रस्तावना

26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। हमारे देश का संविधान एक लिखित संविधान है तथा हमारे देश का संविधान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने लिखा है। हमारे देश का संविधान बनने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे तथा हम सभी हर वर्ष 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाते हैं। भारत एक स्वतंत्र गणराज्य है तथा यहां के लोगों में राष्ट्रीयता की भावना कूट-कूट कर भरी है 26 जनवरी के दिन राष्ट्रपति जी लाल किले पर तिरंगा फहराते है।

राष्ट्रीय ध्वज

भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है इसे हम सभी लोग 26 जनवरी को फहराते हैं तथा इसे 21 तोपों की सलामी देते हैं। हमारा तिरंगा तीन रंगों से रंगा है केसरिया, सफेद, हरा और गहरे नीले रंग से एक चक्र बना है जिसमें 24 तीलियां हैं।

राष्ट्रगान तथा नारे

26 जनवरी के दिन ध्वजारोहण होने के तुरंत बाद राष्ट्रगान गाते हैं इसके बाद अनेक प्रकार के नारे लगते हैं जैसे:

  • भारत माता की – जय
  • महात्मा गांधी – अमर रहे
  • 26 जनवरी – जिंदाबाद

आदि

महान देशभक्त

26 जनवरी के दिन हमें उन वीरों को याद करना बेहद जरूरी होता है। जिनकी बदौलत आज हम लोग चैन की सांस ले रहे हैं तथा हम सभी लोग मिलकर आजादी का जश्न मना रहे है। हमारे वे महान देशभक्त महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, लाला लाजपत राय, लाल बहादुर शास्त्री आदि वीरों ने भारत देश को अंग्रेजों के चंगुल से बचाने के लिए अपने प्राणों की भी चिंता नहीं की तथा अपनी अंतिम सांस तक लड़ते रहे और अंग्रेजों को यहां से खदेड़ दिया। ऐसे वीरो को हमारा कोटि-कोटि नमन है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

26 जनवरी के दिन स्कूल, कॉलेज तथा ऑफिस आदि जगहों पर कुछ न कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाता है जैसे – 26 जनवरी पर भाषण, कोई गीत वीरों के लिए, कुछ बातें आदि कहे जाते तथा लोगों को कुछ पुराने बातों से अवगत कराया जाता है।

एकता, अखंडता अथा विकास

26 जनवरी के दिन सभी वर्गों एवं जाति के लोग एकत्रित होकर यह पर्व मनाते हैं तथा हम सभी से यही कामना करते हैं कि जिस प्रकार से हमारे देश के महान वीरों में एकता थी उसी प्रकार हमारे भारत देश के लोगों में परस्पर भाई – चारे तथा एकता, अखंडता का परचम फहरता रहे तथा भारत के विकास की गंगा बहती रहे।

उपसंहार

हम भारत देश के सभी देशवासियों से यह निवेदन करते हैं कि मन में किसी प्रकार की कोई भी विद्रोह भावना न रहे। और हम सभी एक साथ एकता के साथ विकास की ओर बढ़ते हुए और हम 26 जनवरी 2023 को 74वां गणतंत्र मनाते हुए अपने इस तिरंगे को नीले गगन में फहराते हुए इस राष्ट्रीय पर्व का आनंद लें।

नीले गगन की शान है तिरंगा
हम हिंदुस्तानियों की पहचान है तिरंगा

इस लेख में हमने सीखा कि आप गणतंत्र दिवस पर निबंध (Republic Day Essay In Hindi) कैसे लिख सकते है। हम उम्मीद करते हैं कि अब आपको गणतंत्र दिवस पर निबंध लिखने में कोई समस्या नहीं होगी।

About the author

coming soon

Leave a Comment