विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध | World Environment Day Essay in Hindi

Posted on

इस लेख में विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध बहुत ही सरल और सुव्यवस्थित हिन्दी भाषा में क्रमबद्ध तरीके से लिखा गया है जो परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही उपयोगी है। world environment day essay in hindi. विश्व पर्यावरण दिवस को अंग्रेज़ी में World Environment Day कहते है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध

विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध | World Environment Day Essay in Hindi

रुपरेखा-

  1. प्रस्तावना
  2. पर्यावरण की परिभाषा
  3. पर्यावरण का अर्थ
  4. पर्यावरण के हिस्से
  5. 2023 की विश्व पर्यावरण दिवस की थीम
  6. उपसंहार

प्रस्तवना

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस एक अभियान है। पर्यावरण में होने वाले प्रदूषण पर स्टॉकहोम (स्वीडन) में पहला सम्मेलन आयोजित किया गया था इस सम्मेलन में 119 देशों ने हिस्सा लिया था 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किए जाने के बाद 2023 में विश्व पर्यावरण दिवस की 50 वीं वर्षगांठ है। यह अभियान सबसे पहले 5 जून 1973 को हुआ था। पर्यावरण को सुरक्षित और सुनिश्चित बनाने के लिए पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव का होना जरूरी है तथा लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा व्यवस्था का ज्ञान होना बेहद जरूरी है।

पर्यावरण की परिभाषा

पृथ्वी के चारों ओर फैला आवरण को ही पर्यावरण कहा जाता है।

पर्यावरण का अर्थ

पर्यावरण परि + आवरण शब्द से मिलकर बना है। जिसमे परि का अर्थ है चारों तरफ एवं आवरण का अर्थ है परिवेश

पर्यावरण के हिस्से

हमारे चारों ओर उपस्थित सभी चीजें जैसे – हवा, पानी, जीव-जंतु एवं पेड़-पौधे सभी पर्यावरण का निर्माण करते हैं तथा हमारी आंखें पर्यावरण में जितनी भी चीजों को देखती हैं सभी पर्यावरण का ही हिस्सा है।

2023 की विश्व पर्यावरण दिवस की थीम

2023 की विश्व पर्यावरण की थीम – प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान (Solutions to Plastic Pollution) है।

उपसंहार

भविष्य में जीवन को बचाये रखने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा करना अति आवश्यक है। वृक्षारोपण करना पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के कारगर उपाय हैं। यह पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। कि वह अपने पर्यावरण को हमेशा हरा-भरा रखें।

यह भी पढ़ें:

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे तो सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Tags:

Essay

Leave a Comment