आचार्य रामचंद्र शुक्ल की प्रमुख रचनाएं

Posted on

प्रश्न: आचार्य रामचंद्र शुक्ल की प्रमुख रचनाएं

अथवा

आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी के रचना – संसार पर प्रकाश डालिए।

अथवा

आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी की कृतियों का वर्णन कीजिए।

उत्तर:- आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी का सृजन – क्षेत्र अधिक व्यापक है। कविता, नाटक, कहानी, निबंध, आलोचना तथा साहित्य के इतिहास के साथ-साथ ग्रन्थ सम्पादन आदि। अनेक क्षेत्रो में अपना उत्कृष्ट कृतित्व प्रस्तुत किया है। जिनका विवरण निम्नलिखित इस प्रकार है-

1. निबंध :- शुक्ल जी ने भाव मनोविकार तथा समीक्षात्मक दोनों प्रकार के निबंधों की रचना की। इनके निबंध संग्रह ‘चिंतामणि (भाग 1 व 2)‘ तथा ‘विचारवीथी‘ नाम से प्रकाशित हुए। इनके निबंधों में सूक्ष्म दृष्टि, पाण्डित्य एवं गंभीरता के दर्शन होते हैं।

2. आलोचना :- शुक्ल जी आलोचना के सम्राट थे। उन्होंने सैद्धांतिक और व्यावहारिक आलोचनाएं लिखी। ‘रसमीमांसा‘, ‘त्रिवेणी‘ (सूर, तुलसी और जायसी पर विस्तृत आलोचनाएं) तथा ‘सूरदास‘ उनके आलोचना ग्रंथ हैं।

3. इतिहास :- शुक्ल जी ने युगीन प्रमुख प्रवृत्तियों के आधार पर हिंदी के विकास का एक प्रमाणिक इतिहास लिखा। इनका ‘हिंदी साहित्य का इतिहास‘ हिंदी का सर्वश्रेष्ठ इतिहास ग्रंथ है।

4. सम्पादन :- इन्होंने ‘तुलसी ग्रंथावली’, ‘जायसी ग्रंथावली’, ‘हिंदी शब्द सागर’, ‘नागरी प्रचारिणी पत्रिका’, भ्रमरगीत सार और ‘आनंद कादम्बिनी’ का कुशल सम्पादन किया।

काव्य :-बुद्ध चरित्र‘, तथा ‘अभिमन्यु वध‘ आदि।

अनुदित :- आदर्श जीवन, कल्पना का आनंद, विश्व प्रपंच, और ‘मेगस्थनीज का भारतवर्षीय विवरण‘ आदि।

अन्य :- इसके अतिरिक्त शुक्ल जी ने कविता ‘अभिमन्यु वध’ और

प्रश्न: आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी ने किन-किन पत्रिकाओं का संपादन किया?

उत्तर:- आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी ने ‘नागरी प्रचारिणी पत्रिका’ और ‘आनंद- कादम्बिनी’ जैसी सुविख्यात पत्रिकाओं का प्रभावपूर्ण संपादन किया।

प्रश्न: शुक्ला जी की निबंध, इतिहास और आलोचना से संबंधित एक-एक रचना का नाम लिखिए

उत्तर:- शुक्ला जी की निबंध, इतिहास और आलोचना से संबंधित एक-एक रचना

  • निबंध – ‘चिंतामणि (भाग 1 व 2)’
  • इतिहास – ‘हिंदी साहित्य का इतिहास’
  • आलोचना – ‘रसमीमांसा’

यह भी पढ़ें,

हमें उम्मीद है कि “आचार्य रामचंद्र शुक्ल की प्रमुख रचनाएं” पर आधारित यह लेख आपको पसंद आया होगा। स्टडी नोट्स बुक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए व्यापक नोट्स प्रदान करती है।

Tags:

Question Answer

Leave a Comment