वर्ग का क्षेत्रफल का सूत्र क्या है और वर्ग का क्षेत्रफल ज्ञात कैसे करे ?

Posted on

आज के इस लेख में हम जानेगें वर्ग का क्षेत्रफल का (varg ka kshetrafal) सूत्र क्या है और क्षेत्रफल ज्ञात कैसे करे ? जो परीक्षा की दृष्टि से बहुत ही उपयोगी है।

वर्ग किसे कहते हैं?

चार भुजाओं से घिरी वह आकृति जिसकी चारों भुजाएँ आपस में बराबर हो तथा प्रत्येक कोण समकोण अर्थात् 900 का हो “वर्ग” कहलाता है।

वर्ग का क्षेत्रफल

वर्ग की विशेषताएँ:

  1. वर्ग की चारों भुजाएँ आपस में बराबर होती है।
  2. वर्ग के विकर्ण भी आपस में बारबर होते है।
  3. वर्ग का प्रत्येक कोण समकोण अर्थात् 90 अंश का होता है।

वर्ग के क्षेत्रफल का सूत्र बताइए | Formula for the area of a square.

वर्ग का क्षेत्रफल = a2 अथवा भुजा2 / भुजा × भुजा [ जहाँ ▶ a = भुजा ]

Area of square = a2 or side2 / side × side [where ▶ a = side]

वर्ग का परिमाप क्या होता है ?

वर्ग का परिमाप: 4 × भुजा या 4a [ जहाँ ▶ a = भुजा ]

Perimeter of square: 4 × side or 4a [where ▶ a = side]

वर्ग के विकर्ण का सूत्र बताइए ?

वर्ग का विकर्ण (d) = √2 × भुजा अथवा a√2 [ जहाँ ▶ a = भुजा ]

नोट:— वर्ग के विकर्ण को (d) अक्षर से प्रदर्शित करते है।

वर्ग से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण सूत्र एक साथ:—

  1. वर्ग का क्षेत्रफल = a2 अथवा भुजा2 अथवा वर्ग का क्षेत्रफल= 1/2 × विकर्णो का गुणनफल या 1/2 × d2
  2. वर्ग का परिमाप = 4 × भुजा या 4a
  3. वर्ग का विकर्ण (d) = √2 × भुजा अथवा a√2
  4. वर्ग का भुजा (a) = वर्ग का क्षेत्रफल

वर्ग का क्षेत्रफल ज्ञात कैसे करे ?

प्रश्न: एक वर्गाकार मैदान के भुजा की लम्बाई 5 मी० है तो मैदान का क्षेत्रफल ज्ञात करे?

उत्तर: वर्गाकार मैदान का क्षेत्रफल = भुजा2
= (5)2
= 25 वर्गमीटर /मी०

अथवा

वर्गाकार मैदान का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
= 5 × 5
= 25 वर्गमीटर /मी०2

यह भी पढ़ें,

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो आप कृपया करके इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप नीचे दिए गए Comment Box में जरुर लिखे।

Tags:

Education / maths / Question Answer

Leave a Comment