Republic Day 2024 Chief Guest: इस साल गणतंत्र दिवस पर कौन होंगे मुख्‍य अतिथि, कैसे होता है इनका चुनाव?

Posted on

Republic Day 2024 Chief Guest: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 2024 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। 26 जनवरी 2024 को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनायेगा। इस दिन भारत संविधान लागू हुआ और भारत 1950 में एक गणतंत्र राज्य बन गया। वार्षिक गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, जो गणतंत्र दिवस परेड की अध्यक्षता करते हैं।

Republic Day 2024 Chief Guest: इस साल गणतंत्र दिवस पर कौन होंगे मुख्‍य अतिथि

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 2024 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि (Chief Guest) होंगे। अबकी बार को लेकर भारत में फ्रांसीसी नेता 6 बार मुख्‍य अतिथि के रूप में आ चुके है। सबसे पहले फ्रांसीसी प्रधानमंत्री जैक्स शिराक 1976 और 1998 में और पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिस्कार्ड डी-एस्टिंग 1980 में, पूर्व निकोलस सरकोजी 2008 में और पूर्व राष्ट्रपति फ्रेंकोइस ओलांद 2016 में मुख्य अतिथि थे।

गणतंत्र दिवस परेड के प्रथम मुख्य अतिथि कौन थे?

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो 26 जनवरी 1950 को भारत के प्रथम गणतंत्र दिवस परेड के प्रथम मुख्य अतिथि थे। सुकर्णो इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

भारत को 15 अगस्त, 1947 को अंग्रेजो से आजादी मिली। भारत के संविधान को 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया । भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इस दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। इस दिन को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान एक लिखित संविधान है। तथा भारत देश के संविधान को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने लिखा है। हमारे संविधान को बनाने में कुल 2 साल 11 महीने 18 दिन लगे थे।

कैसे होता है मुख्‍य अतिथि का चुनाव

मुख्य अतिथि का चुनाव भारत के रणनीतिक, आर्थिक और राजनीतिक हितों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। मुख्य अतिथि का चुनाव भारत सरकार द्वारा किया जाता है और यह एक गुप्त प्रक्रिया है।

गणतंत्र दिवस 2024 की थीम क्या है?

गणतंत्र दिवस 2024 की थीम ”भारत – लोकतंत्र की जननी” और ”विकसित भारत” (Developed India) है।

गणतंत्र दिवस परेड 2024 को ऑनलाइन और टीवी पर कैसे देखें?

गणतंत्र दिवस परेड 2024 कमेंट्री के साथ सभी दूरदर्शन चैनलों पर दिखाई जाएगी। आप अपने मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर गणतंत्र दिवस परेड 2024 कार्यक्रम को लाइव दूरदर्शन या प्रेस ब्यूरो ऑफ इंडिया का आधिकारिक यूट्यूब चैनल भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें,

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो आप कृपया करके इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप नीचे दिए गए Comment Box में जरुर लिखे।

Tags:

Education / history / Question Answer

Leave a Comment